newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Asian Games 2023 Ind Women vs SL Women Gold Medal: क्रिकेट में भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, श्रीलंका को चखाया हार का स्वाद, जीता स्वर्ण

Asian Games 2023 Ind Women vs SL Women Gold Medal: सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हार का स्वाद चखाकर टीम इंडिया फाइनल में तो पहुंच चुकी है। वहीं, अब फाइनल में टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहता है? इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। मैच के प्रदर्शन के बारे में जानने के लिए बने रहिए। न्यूज रूम के लाइव ब्लॉग के साथ।

Live Cricket Score Today, Asian Games 2023 Cricket Final India vs Sri Lanka Women: 19वें एशियाई खेलों में आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुकाबला श्रीलंकाई महिला टीम से है। इससे पहले भारतीय महिला टीम का मुकाबला बांग्लादेश था, जिसे हमारी भारतीय वीरांगनाओं ने 8 विकेट से हार का स्वाद चखा दिया है। वहीं, अब भारत का मुकाबला श्रीलंकाई महिला खिलाड़ियों से है, तो ऐसे टीम इंडिया की पूरी कोशिश रहेगी कि अपनी झोली में कैसे भी करके स्वर्ण पदक जीते। सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हार का स्वाद चखाकर टीम इंडिया फाइनल में तो पहुंच चुकी है। वहीं, अब फाइनल में टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहता है? इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। मैच के प्रदर्शन के बारे में जानने के लिए बने रहिए। न्यूज रूम के लाइव ब्लॉग के साथ।

LIVE UPDATE:-

भारत की बेटियों ने रचा इतिहास 

19वें एशियन गेम्स मुकाबले में भारत की बेटियों ने इतिहास रच दिया है। महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 19 रन से हार का स्वाद चखाकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है।

तितास साधु ने अटापट्टू को भेजा पवेलियन

गेंदबाज तितास साधु के कहर से श्रीलंकाई खेमों में खौफ का अंदाजा आप महज इसी से लगा सकते हैं कि एक ओवर में दो विकेट लेने के बाद श्रीलंकाई पारी के पांचवें ओवर में उन्होंने विरोधी टीम की सबसे खतरनाक बल्लेबाज और कप्तान चमारी अटापट्टू को भी बोरिया-बिस्तर लेकर पवेलियन भेज दिया गया है। जिसके बाद श्रीलंकाई टीम भारी दबाव महसूस कर रही है। वह 12 गेंदों में 12 रन बना सकीं। पांच ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर तीन विकेट पर 15 रन है। टीम को 90 गेंदों में 102 रन की जरूरत है।

श्रीलंका को एक ओवर में दो झटके

किसी भी टीम के लिए महज एक ही ओवर में दो विकेट जाने का बाद उस टीम की क्या स्थिति होगी। इस बात का अंदाजा आप सहज ही लगा सकते हैं। अभी कुछ ऐसी ही हालत श्रीलंकाई महिला टीम की भी बनी हुई है। बता दें कि श्रीलंका को 13 के स्कोर पर पहला झटका लगा। तितास साधु ने ओवर की पहली गेंद पर अनुष्का संजीवनी को हरमनप्रीत कौर के हाथों कैच कराया। संजीवनी एक रन बना सकीं। इसके बाद चौथी गेंद पर विष्मी गुणारत्ने को क्लीन बोल्ड किया।

श्रीलंका को टीम इंडिया ने दिया 117 रन का टारगेट

इसके अलावा श्रीलंका को टीम इंडिया नमे 117 रन का टारगेट दिया है। हालांकि, श्रीलंका की वर्तमान स्थिति देखकर लगता नहीं है कि वो इस लक्ष्य को प्राप्त करने की स्थिति में है। उधर, टीम इंडिया इस बार स्वर्ण पदक लेने की पूरी कोशिश कर रही है।

IND vs SL Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, तितास साधु, राजेश्वरी गायकवाड़।

श्रीलंका: चमारी अटापट्टू (कप्तान), अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), विशमी गुणरत्ने, नीलाक्षी डी सिल्वा, हासिनी परेरा, ओशादी रणसिंघे, इनोका राणावीरा, कविशा दिलहारी, उदेशिका प्रबोधनी, सुगंधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी।

19वें एशियाई खेलों के तहत आज भारत और श्रीलंका के महिला खिलाड़ियों के बीच मुकाबला होने जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और विरोधी टीम को गेंदबाजी े लिए आमंत्रित किया गया।