
लखनऊ। आईपीएल 2023 का तीसरा मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स में दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराते हुए जीत लिया है। आपको बता दें कि लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए जीत के हीरो रहे मार्क वुड जिन्होंने 5 विकेट चटकाए और आईपीएल में डेब्यू करने वाले मेयर्स जिन्होंने मात्र 38 गेंदों में 73 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा कप्तान डेविड वॉर्नर ने अरे उन्होंने अर्धशतक पूरा किया। आईपीएल 2023 की शुरुआत के दूसरे दिन दो मुकाबले खेले जा रहे हैं। आज का दूसरा मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। दिल्ली ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दोनों टीमों का टूर्नामेंट में यह पहला मैच है। लखनऊ की कप्तानी केएल राहुल के पास है। पिछले साल उन्होंने टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया था। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की कमान ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर के हाथों में है। वॉर्नर को कार दुर्घटना में चोटिल होने वाले ऋषभ पंत की जगह कप्तानी सौंपी गई है।
दिल्ली को लगा चौथा झटका
आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स इस मैच में बुरी तरह लखनऊ के बुने जाल में फंस गई है। दिल्ली को चौथा झटका रवि बिश्नोई ने दिया। उन्होंने 12वें ओवर की अंतिम गेंद पर रिले रूसो को आउट कर दिया। रूसो 20 गेंद पर 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कायेल मेयर्स ने उनका कैच लिया। उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। दिल्ली ने 12 ओवर में चार विकेट पर 86 रन स्कोर खड़ा किया है।
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की खराब हालत
लखनऊ सुपरजाइंट्स के 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है। सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर आए पृथ्वी शॉ सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद मिचेल मार्श भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और पहली ही बॉल पर पवेलियन लौट गए। इस समय कप्तान डेविड वॉर्नर और सरफराज खान दिल्ली कैपिटल की कमान संभाले हुए थे। लेकिन कुछ ही देर में सरफराज भी मार्क वुड का शिकार हो गए। अब दिल्ली का स्कोर 53 रन पर 3 विकेट है।
??????? ????? ????! ?@MAWood33 gets two in two with his fiery pace ??
Follow the match ▶️ https://t.co/086EqX92dA #TATAIPL#TATAIPL | #LSGvDC | @LucknowIPL pic.twitter.com/wuCshhzfMo
— IndianPremierLeague (@IPL) April 1, 2023
काएल मेयर्स की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत लखनऊ सुपरजाइंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को एक बड़ा लक्ष्य दिया है। मेरस ने 38 गेंदों पर 73 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए लखनऊ सुपरजाइंट्स को एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में सहायता की। दिल्ली कैपिटल्स को अब इस मैच को जीतने के लिए 194 रन का स्कोर खड़ा करना होगा।
17 ओवर में 149 रन पर लखनऊ सुपरजाइंट्स में खो दिए हैं 4 विकेट
Match 3. 16.5: Chetan Sakariya to Krunal Pandya 6 runs, Lucknow Super Giants 149/4 https://t.co/4qhEPJq3No #TATAIPL #LSGvDC #IPL2023
— IndianPremierLeague (@IPL) April 1, 2023
लखनऊ को एक के बाद एक लगे दो बड़े झटके दोनों सेट बल्लेबाज लौटे पवेलियन
दिल्ली कैपिटल्स ने अर्शदीप सिंह की शानदार गेंदबाजी की बदौलत अचानक से वापसी की है लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए शानदार खेल दिखा रहे मेयर्स 38 गेंदों पर 78 रन बनाकर पवेलियन लौट गए जबकि दीपक हुड्डा 18 गेंदों पर 17 रन बनाकर पवेलियन की ओर वापस लौटे।
1⃣0⃣0⃣ up for @LucknowIPL but they have just lost two set batters back to back!@DelhiCapitals snatch back momentum with the ball!
Follow the match ▶️ https://t.co/086EqX92dA #TATAIPL#TATAIPL | #LSGvDC pic.twitter.com/EO9FDglog8
— IndianPremierLeague (@IPL) April 1, 2023
काएल मेयर्स ने लगाया आईपीएल डेब्यू में अर्धशतक
Half-century on IPL debut for Kyle Mayers ??
He’s entertaining the Lucknow crowd here with some big blows!
Follow the match ▶️ https://t.co/086EqX92dA #TATAIPL#TATAIPL | #LSGvDC pic.twitter.com/ZXtNlGMTXS
— IndianPremierLeague (@IPL) April 1, 2023
कप्तान केएल राहुल के रूप में लखनऊ को पहला झटका
केएल राहुल के रूप में लखनऊ सुपरजाएंट्स को पहला बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कैपिटल्स को पहली सफलता चेतन सकारिया ने दिलाई। उन्होंने चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर लखनऊ के कप्तान केएल राहुल को चलता किया। राहुल 12 गेंद पर आठ रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने एक छक्का लगाया। राहुल के आउट होने के बाद दीपक हुड्डा क्रीज पर आए हैं। लखनऊ ने 7 ओवर में एक विकेट पर 56 रन का स्कोर बना लिया है।
SIX & OUT!
Early success for @Sakariya55 & @DelhiCapitals!#LSG lose their skipper inside the powerplay.
Follow the match ▶️ https://t.co/086EqX92dA #TATAIPL#TATAIPL | #LSGvDC pic.twitter.com/khUlbPRmcY
— IndianPremierLeague (@IPL) April 1, 2023
लखनऊ सुपरजाइंट्स ने बल्लेबाजी की शुरुआत कर दी है और 3.3 ओवर के बाद टीम का स्कोर 13 रन है दोनों ओपनर कप्तान के एल राहुल और वेस्टइंडीज के बाएं हाथ ले बल्लेबाज काएल मेयर्स बल्लेबाजी कर रहे हैं। दिल्ली के लिए खलील अहमद ने गेंदबाजी की बागडोर संभाली है।
यह है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
लखनऊ सुपर जाएंट्स: केएल राहुल (कप्तान), कायेल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, मार्क वुड, जयंत यादव, रवि बिश्नोई, आवेश खान।
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, रिले रूसो, सरफराज खान (विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद, मुकेश कुमार।