
नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की दुनिया टीम का ऐसा नाम हैं जिन्होंने इस खेल को लोगों के दिलों तक पहुंचाया। महेंद्र सिंह धोनी को माही के नाम से भी जाना जाता है। धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम में रहते हुए कई रिकॉर्ड दर्ज करवाए। टी20 और वनडे दोनों फॉर्मेट में वर्ल्ड कप जीतकर तो इस क्रिकेटर ने भारतीयों को जश्न मनाने का मौका दिया। आईसीसी की तीन ट्रॉफी हासिल करने वाले इस दिग्गज क्रिकेटर के नाम और भी कई उपलब्धियां दर्ज हैं लेकिन अगर हम आपसे कहें कि इतना नाम और शोहरत कमाने के बाद भी भारतीय टीम के इस दिग्गज का एक सपना अब भी अधूरा है तो आप शायद आप सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर ऐसा क्या है जो धोनी हासिल नहीं कर पाए…अगर आपके मन में भी ये जानने की जिज्ञासा हो रही है तो जरा ठहर जाइए। हम आपको इस खबर में बताएंगे ऐसा कौन सा सपना है जो धोनी अभी तक पूरा नहीं कर पाए हैं।
बता दें, महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो अपना अधूरा सपना बता रहे हैं साथ ही ये भी बताते हैं कि स्कूल में उनका फेवरेट सब्जेक्ट कौन सा था। वायरल हो रहे वीडियो में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और महान विकेटकीपर की लिस्ट में शुमार महेंद्र सिंह धोनी अपने अधूरे सपने के बारे में बताते हुए कहते हैं कि आप सभी लोग जैसे क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को देखकर उनकी तरह बनाना चाहते हैं। ठीक उसी तरह मैं भी उन्हें खेलते हुए देखता था। क्रिकेट में मेरे रोल मॉडल सचिन तेंदुलकर थे। ऐसे में मेरा ये सपना था कि मैं उनकी तरह बनू, उनकी तरह खेलूं। हालांकि बाद में मुझे अहसास हुआ कि मैं कभी उनकी तरह नहीं खेल सकता लेकिन मेरा हमेशा से ही ये सपना रहा है कि मैं उनकी तरह खेलूं।
धोनी ने बताया अपना फेवरेट सब्जेक्ट
इसके आगे वीडियो में रांची के रहने वाले धोनी से एक बच्ची ये सवाल करती है कि उनका फेवरेट सब्जेक्ट कौन सा था, तो इसपर पहले धोनी मुस्कुराते हैं और कहते हैं, ‘क्या स्पोर्ट्स एक सब्जेक्ट के तौर पर क्वालीफाई करता है?’ धोनी जैसे ही ये बात कहते हैं वहां मौजूद सभी ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं। बता दें, दो साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी का ये मजेदार वीडियो उनकी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने उसे कैप्शन देते हुए लिखा है, ‘थाला का फेवरेट पीरियड पीटी (Physical Training) है’।
Even Thala’s favourite period is PT! ?#WhistlePodu #Yellove ?? @msdhoni pic.twitter.com/t4MInuQhxu
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) October 13, 2022
आपको बता दें, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई थी। इस तस्वीर में महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर टेनिस कोर्ट पर नजर आ रहे थे। ये तस्वीर एक ऐड शूटिंग के दौरान की थी। बात महेंद्र सिंह धोनी के खेल की करें तो टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए उन्होंने आईसीसी की तीनों ट्रॉफी अपने नाम की है। ऐसा करने वाले धोनी देश ही नहीं बल्कि दुनिया के पहले कप्तान हैं। चेन्नई सुपर किंग्स को भी धोनी ने आईपीएल में तीन बार चैंपियन भी बनाया।