newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

MS Dhoni Viral Video: माही ने अपनी सादगी से लोगों का जीता दिल, इस वजह से सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

MS Dhoni Viral Video: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रांची में ट्रेनिंग सेशन खत्म कर रहे है। फिर दिग्गज क्रिकेटर माही अपनी बाइक पर एक लड़के को लिफ्ट देते है। धोनी रांची की सड़कों पर अपने फैंस को घुमा रहे है। युवक ने पीछे बैठकर वीडियो भी बना रहा है।

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान में ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर  सुर्खियों में छाए रहते है। आए दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर माही का कोई ना कोई वीडियो सामने आता रहता है। जिसकी वजह से वो छा जाते है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एमएस धोनी का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उनकी सादगी देखने को मिली है। दरअसल सीएसके कप्तान धोनी इस वक्त अपने होमटाउन रांची में है। रांची में धोनी ने एक युवा क्रिकेटर को अपनी बाइक में लिफ्ट दी है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

MS Dhoni

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रांची में ट्रेनिंग सेशन खत्म कर रहे है। फिर दिग्गज क्रिकेटर माही अपनी बाइक पर एक लड़के को लिफ्ट देते है। धोनी रांची की सड़कों पर अपने फैंस को घुमा रहे है। युवक ने पीछे बैठकर वीडियो भी बना रहा है। युवक टीम इंडिया के पूर्व कप्तान के साथ बाइक पर बैठकर काफी खुश नजर आ रहा है। उधर वीडियो के वायरल होने के बाद एक बार फिर से उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया है। माही की सरलता को लेकर सोशल मीडिया पर लोग तारीफ कर रहे है। साथ ही वीडियो खूब कमेंट भी कर रहे है।

बता दें कि एमएस धोनी हमेशा अपने फैंस को निराश नहीं करते है। माही का फैंस के साथ खास लगाव भी देखने को मिलता रहता है। कई मौकों पर उन्होंने अपने प्रशंसक की इच्छाएं भी पूरी कर चुके है। ज्ञात हो कि एमएस धोनी को अक्सर रांची की सड़कों पर बाइक चलाते हुए देखा जा चुका है। धोनी टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। माही की अगुवाई भारत ने साल 2007 में पहला टी20 विश्व कप और 2011 में वनडे विश्व कप का खिताब दिला चुके है। इसके अलावा धोनी की अगुवाई में सीएसके ने 5वीं बार आईपीएल 2023 की ट्रॉफी अपने नाम करवाई।