newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

IPL 2022: DC और MI के बीच आज होगा मैच, दिल्ली के लिए करो या मरो वाले स्थिति, रिकी पोंटिंग जीत के लिए आश्वस्त

IPL 2022: आज इस सीजन से पहले ही बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस (MI) की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स (DC) के साथ होने वाली है। प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मैच काफी अहम होने वाला है।

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 का सीजन अब अपने समापन की तरफ बढ़ रहा है। इस सीजन में हमने कई नए खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देखा, तो वहीं, दूसरी तरफ कई दिग्गज खिलाड़ी जैसे रोहित शर्मा, विराट कोहली, केन विलियमसन और कीरोन पोलार्ड फ्लॉप रहे। इस सीजन में अब तक लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT ) प्लेऑफ के क्वालीफाई कर चुकी हैं। बाकि बची कुछ टीमें जैसे राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर बेंगलूरू (RCB)  को अभी प्लेऑप में पहुचने के लिए अपने खेले जाने वाले मैच जीतने जरुरी होंगे। इसी कड़ी में आज इस सीजन से पहले ही बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस (MI) की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स (DC) के साथ होने वाली है। प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मैच काफी अहम होने वाला है।

delhi capitals

DC के लिए आज का मैच अहम

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के इतिहास में अब तक कोई भी ट्रॉफी अपने नाम नहीं की है। इस बार दिल्ली कैपिटल्स के पास अच्छा मौका है। अगर दिल्ली को प्लेऑफ में जगह पक्की करनी है, तो उसके लिए आज का मैच जीतना जरुरी है। अगर दिल्ली आज के मैच को जीतने के बाद अपने आने वाले मैचों में भी अच्छा प्रदर्शन करती है, तो ऐसे में वह 15वें सीजन के आईपीएल को पहली बार अपने नाम करने में कामयाब हो जाएगी। फिलहाल इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स को आज यानी 21 मई को मुंबई इंडियंस के साथ होने वाले मैच में जीत दर्ज करनी जरुरी होगी।

मुंबई के खिलाफ दिल्ली बेहतरीन प्रदर्शन करेगी- रिकी पोंटिंग

rikey ponting

टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग इस मैच में जीत को आश्वस्त नजर आ रहे हैं। इस मैच के बारे में रिकी पोंटिंग ने बात करते हुए कहा कि, “मुझे अपने खिलाड़ियों के ऊपर पूरा भरोसा है और वो मुंबई के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। हमने इस सीजन पहली बार लगातार दो मुकाबले जीते हैं। इस संस्करण में हमने बहुत उतार-चढ़ाव देखें हैं। हमारे सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। हमें बस एक मुकाबला और अपने नाम करना है। मुझे लगता है कि हमारी टीम मुंबई के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेगी और मुकाबला जीतेगी।”