newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

MI Vs RR: मनोज तिवारी के बयान ने हार्दिक पांड्या के फैंस की बढ़ाई टेंशन, इतने दिनों में पांड्या से छिन जाएगी कप्तानी

MI Vs RR: भारत के पूर्व खिलाड़ी मनोज तिवारी ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर बड़ा बयान दिया है। मनोज तिवारी के बयान ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है

नई दिल्ली : क्या हार्दिक से छीन ली जाएगी कप्तानी?,  इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है लेकिन अभी तक इसका जवाब मिला नहीं है। मुंबई इंडियंस के लिए अभी तक इस सीजन में कोई एक भी चीज सही नहीं गई है। सोमवार को हुए मुकाबले में मुंबई इंडियंस को राजस्थान ने एक तरफ़ा तरीके से हरा कर मुंबई के लिए मुश्किलें और बढ़ा दी है। राजस्थान से हार के बाद भारत के पूर्व खिलाड़ी मनोज तिवारी ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर बड़ा बयान दिया है। मनोज तिवारी के बयान ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है।  चलिए आपको बताते हैं हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर मनोज तिवारी ने क्या कुछ कहा है।

मनोज तिवारी ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर दिया बड़ा बयान

मनोज तिवारी ने एक शो में बात करते हुए कहा मै बड़ा बयान देने जा रहा हूँ, मुंबई को अगला मैच 6 दिन बाद खेलना है और मुझे लगता है इस बीच मुंबई इंडियंस का कप्तान बदल दिया जाएगा। मनोज तिवारी का मानना है कि हार्दिक पांड्या से कप्तानी में बहुत सारी गलतियां हुई है और कप्तान के तौर पर वो बहुत दबाव में दिखे हैं। आपको बता दें राजस्थान से हार के बाद लोग ये सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी क्यों नहीं की जबकि वानखेड़े की इस पिच तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही थी। साथ ही जिस तरीके से मुंबई इंडियंस का बैटिंग आर्डर दिखा है उससे भी फैंस काफी नाखुश नजर आए हैं।

मुंबई इंडियंस के लिए अगला मुकाबला करो या मरो वाला मुकाबला होगा

राजस्थान से हारने के बाद मुंबई इंडियंस को 6 दिन का ब्रेक मिला है। मुंबई को अगला मुकाबला रविवार को दिल्ली कैपिटल्स से खेलना है, लगातार तीन हार के बाद मुंबई को इस टूर्नामेंट में बने रहने के लिए अगला मुकाबला किसी भी कीमत पर जीतना ही होगा। यह पहली बार नहीं है कि मुंबई ने आईपीएल में अपने तीन मुकाबले हारे हैं|इससे पहले भी कई बार मुंबई इंडियंस अपने शुरूआती तीन मुकाबले हारकर भी आईपीएल का ख़िताब अपने नाम कर चुकी है। बस फर्क इतना है कि पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा हुआ करते थे और अब हार्दिक पांड्या मुंबई के नए कप्तान हैं। अब देखना होगा क्या कप्तान हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस को जीत की पटरी पर लाने में कामयाब हो पाते है या नहीं।