newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

धरती मां अपने आप को स्वस्थ रखने के तरीके ढूंढ़ रही हैं : रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने ट्विटर पर लिखा, “यह वायरस हम सभी के जीवन में एक तूफान की तरह आया है और हम जिसे सामान्य कहते हैं उसे इसने बर्बाद कर दिया। अगर हमें चीजों को सकारात्मक तरीके से देखनी है तो, धरती मां अपने आप को स्वस्थ करने के रास्ते निकाल रही है। इस तरह के समय आपको आशा की किरण ढूंढ़ने को कहते है और हमें यही करना चाहिए।”

मुंबई। भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा ने कहा है कि कोरोनावायरस के कारण इस समय जो स्थिति है उसमें एक अच्छी बात यह है कि प्रकृति अपने आप को ठीक करने की कोशिश कर रही है। कोरोनावायरस के कारण सभी तरह की गतिविधियां बंद हैं और और 24 मार्च से पूरे देश में लॉकडाउन है।

Rohit Sharma

रोहित शर्मा ने ट्विटर पर लिखा, “यह वायरस हम सभी के जीवन में एक तूफान की तरह आया है और हम जिसे सामान्य कहते हैं उसे इसने बर्बाद कर दिया। अगर हमें चीजों को सकारात्मक तरीके से देखनी है तो, धरती मां अपने आप को स्वस्थ करने के रास्ते निकाल रही है। इस तरह के समय आपको आशा की किरण ढूंढ़ने को कहते है और हमें यही करना चाहिए।”

रोहित शर्मा ने अपने इस मेसेज में कई कार्टून भी शेयर किए जिसमें मछली, गेंडा, पेड़, शेर, बत्तख और पानी वाली इमोजी हैं।

अगर कोविड-19 के कारण पूरा विश्व नहीं रुका होता तो रोहित इस समय आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे होते। वनडे में रिकॉर्ड 3 दोहरे शतक जड़ने वाले रोहित ने टी20 इंटरनेशनल में भी सबसे ज्यादा 4 शतक लगाए हैं।