newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

MS Dhoni, IPL 2024: जडेजा क्यों हुए फेल, गायकवाड़ कप्तान के तौर पर क्यों होंगे सफल, फ्लेमिंग ने दिया जवाब

MS Dhoni, IPL 2024: गुरुवार शाम आईपीएल कैंप से खबर आई की धोनी ने चेन्नई की कप्तानी छोड़ दी है. इस सीजन से ऋतुराज गायकवाड़ CSK की कप्तानी करते हुए नजर आऐंगे।

नई दिल्ली। क्रिकेट जगत में धोनी को लेकर एक कहावत बहुत मशहूर है ‘”अनहोनी को होनी कर दे वो हैं महेंद्र सिंह धोनी”.  गुरुवार शाम आईपीएल कैंप से खबर आई की धोनी ने चेन्नई की कप्तानी छोड़ दी है. इस सीजन से ऋतुराज गायकवाड़ CSK की कप्तानी करते हुए नजर आऐंगे।

धोनी के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर धोनी ट्रेंड करने लगे. धोनी ने अपने चित परचित अंदाज में बिना किसी को भनक लगे आईपीएल शुरू होने से एक दिन पहले कप्तानी छोड़ने का फैसला किया. इससे पहले 2022 में भी धोनी ने कप्तानी छोड़ी थी, उस समय रविंद्र जडेजा को कप्तान बनाया गया था लेकिन मिड सीजन में जडेजा से कप्तानी लेकर धोनी फिर से कप्तान बने और अगले सीजन में अपनी कप्तानी से CSK को एक बार फिर चैंपियन बनाया। ऋतुराज गायकवाड़ के कप्तान बनाये जाने के बाद लोगों के मन में सवाल आए कहीं 2022 वाली गलती एक बार फिर से तो नहीं हो रही, इस मुद्दे पर कोच फ्लेमिंग का बयान सामने आया है तो चलिए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

फ्लेमिंग ने बताया गायकवाड़ कप्तान के तौर क्यों होंगे सफल

चेन्नई सुपरकिंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने ऋतुराज गायकवाड़ की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत शांत व्यक्ति हैं और दबाव के परिस्तिथि में हमेशा निखर कर सामने आते हैं. फ्लेमिंग ने आगे कहा जब कुछ साल पहले धोनी ने कप्तानी छोड़ी थी शायद हम उस समय तैयार नहीं थे. लेकिन अब गायकवाड़ को कप्तान बनाए जाने के फैसले से हैरानी नहीं है. ऋतुराज गायकवाड़ को ये पता था कि धोनी के अगले उत्तराधिकारी वही होंगे। फ्लेमिंग ने कहा जो गलती हमसे पहले हुई थी वो अब नहीं होगी।