MI vs DC WPL Final: मुंबई इंडियंस बनी WPL चैंपियन, फाइनल में दिल्ली को सात विकेट से दी करारी शिकस्त; जीत की हीरो बनी नताली सिल्वर

MI vs DC Live WPL Final: दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका दूसरे ओवर में लगा। इस्सी वोंग की तीसरी गेंद पर शेफाली वर्मा आउट हो गईं। इस्सी वोंग की फुलटॉस गेंद को दूर नहीं मार पाईं। गेंद अमेलिया केर के हाथों में चली गई। शेफाली 11 गेंद पर चार रन बनाकर पवेलियन लौटी।

Avatar Written by: March 26, 2023 8:05 pm

नई दिल्ली ।भारत में पहली बार आयोजित किए जा रहे महिला प्रीमियर लीग का पहला सीजन आज समाप्त हो गया है। फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराते हुए इतिहास रच दिया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की टीम ने कमाल करते हुए पहले सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दिल्ली ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 131 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 19.3 ओवर में तीन विकेट पर 134 रन बनाकर मैच को जीत लिया है। वहीं टीम की जीत के बाद मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी खुशी से झूमती नजर आईं।

कप्तान हरमनप्रीत ने दिलाई मुंबई को वापसी

शुरुआत में एक के बाद एक झटके लगने के बाद आखिरकार मुंबई को कप्तान हरमनप्रीत ने वापसी दिलाई है हरमनप्रीत कौर और नताली सीवर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी की बदौलत मुंबई इंडियंस की गाड़ी पटरी पर लौटी है। मुंबई ने 13 ओवर में दो विकेट पर 76 रन बनाए हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर 28 गेंद पर 28 और नताली सीवर ब्रंट 35 गेंद पर 26 रन बनाकर क्रीज पर टिकी हुई हैं।

मुंबई इंडियंस की भी खराब शुरुआत

जिस तरह दिल्ली कैपिटल्स शुरू से लेकर 20वें ओवर तक लगातार संघर्ष करती रही। वैसी शुरुआत मुंबई इंडियंस की भी हुई है और महज 27 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस ने 2 विकेट खो दिए हैं। मुंबई की पारी का पावरप्ले समाप्त हो गया है। उसने छह ओवर में दो विकेट पर 27 रन बनाए हैं। नताली सीवर ब्रंट 17 गेंद पर छह और कप्तान हरमनप्रीत कौर चार गेंद पर दो रन बनाकर खेल रही हैं। मुंबई को जीत के लिए 84 गेंद पर 105 रन का स्कोर खड़ा करना है।

इससे पहले आपको बता दें कि जेस जोनासेन ने दिल्ली कैपिटल्स को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर हीली मैथ्यूज को आउट कर दिया। मैथ्यूज 12 गेंद पर 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। अरुंधति रेड्डी ने उनका कैच लिया। मुंबई ने चार ओवर में दो विकेट पर 24 रन बना लिए हैं। नताली सीवर ब्रंट चार और कप्तान हरमनप्रीत कौर एक रन बनाकर मैदान पर डटी हुई हैं। देखना होगा वो टीम के लिए कैसे योगदान कर सकती हैं।

दिल्ली ने मुंबई के सामने रखा 132 रन का लक्ष्य

मुंबई इंडियंस की धारदार गेंदबाजी के आगे दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों की एक न चली मैथ्यूज और वांग ने मिलकर दिल्ली के बल्लेबाजी क्रम पर कहर बरपा दिया और दोनों ने तीन-तीन विकेट झटके शुरुआत से ही इन दोनों गेंदबाजों ने दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ कर रख दी और दिल्ली की कोई भी बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। अब मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 132 रन की दरकार है, थोड़ी ही देर में मुंबई के ओपनर मैदान पर आने वाले हैं।

मात्र 79 रन पर खो दिए 9 विकेट

दिल्ली कैपिटल के लिए आज शुरुआत से ही दिन अच्छा नहीं रहा और एक के बाद एक शैफाली वर्मा के आउट होने के बाद बल्लेबाज लगातार पवेलियन लौटते रहे। मुंबई के लिए सबसे ज्यादा इस्सी वोंग ने दिल्ली को सबसे ज्यादा झटके दिए। मात्र 79 रन के योग पर दिल्ली कैपिटल्स के 9 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं और अब दिल्ली की राह बेहद मुश्किल नजर आ रही है।

इसी वोंग ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया तीसरा झटका

मुंबई इंडियंस की इस्सी वोंग ने दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी में कोहराम मचा दिया है। दिल्ली को तीसरा झटका भी इस्सी वोंग ने दिया। उन्होंने पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर जेमिमा रोड्रिग्स को आउट कर दिया। जेमिमा भी अपनी पिछली दो साथियों (शेफाली और कैप्सी) की तरह फुलटॉस गेंद पर ही आउट हुईं। वह आठ गेंद पर दो चौकों की मदद से नौ रन बनाकर हीली मैथ्यूज को कैच थमा बैठीं। जेमिमा के आउट होने के बाद मरिजान कैप मैदान पर बल्लेबाजी करने आई हैं।

दिल्ली को मुंबई ने दिया दूसरा झटका

आपको बता दें कि मुंबई की स्टार गेंदबाज इस्सी वोंग ने मुंबई को दूसरे ओवर में दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने पांचवीं गेंद पर एलिस कैप्सी को आउट कर दिया। कैप्सी भी वोंग की फुलटॉस गेंद का शिकार बनीं। वह अमनजोत कौर को कैच थमा बैठीं। वह खाता नहीं खोल सकीं। उनके आउट होने के बाद जेमिमा रोड्रिग्ज क्रीज पर आई हैं। दिल्ली ने दो ओवर में दो विकेट पर 16 रन बना लिए हैं। जेमिमा चार और मेग लैनिंग एक रन बनाकर मैदान पर डटी हुई हैं।
गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका दूसरे ओवर में लगा। इस्सी वोंग की तीसरी गेंद पर शेफाली वर्मा आउट हो गईं। इस्सी वोंग की फुलटॉस गेंद को दूर नहीं मार पाईं। गेंद अमेलिया केर के हाथों में चली गई। शेफाली 11 गेंद पर चार रन बनाकर पवेलियन लौटी।