newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Hardik Pandya: मुंबई इंडियन्स ने खोले हार्दिक पांड्या के लिए दरवाजे, RCB से इतने करोड़ रुपए में खिलाड़ी को किया ट्रेड

Hardik Pandya: वहीं, मुंबई के खेमे में लौटने पर हार्दिक ने भी खुशी जाहिर की है। इस मौके पर उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि यह बहुत सारी अद्भुत यादें वापस लाता है। आपको बता दें कि मुंबई इंडियन्स ने आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले 11 रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी गई है। जिसमें 15. 25 करोड़ रुपए पर्स को मिला है।

नई दिल्ली। मुंबई इंडियन्स ने हार्दिक पांड्या के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं। दरअसल, मुंबई इंडियन्स ने हार्दिक को आईपीएल 2024 की तैयारी से पहले गुजरात टाइटन्स के साथ ट्रेड कर दिया है। वहीं, 17.5 करोड़ रुपए में कैमरून का त्याग कर दिया है। हार्दिक मुंबई इंडियन में कप्तान की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, मुंबई के खेमे में लौटने पर हार्दिक ने भी खुशी जाहिर की है। इस मौके पर उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि यह बहुत सारी अद्भुत यादें वापस लाता है। आपको बता दें कि मुंबई इंडियन्स ने आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले 11 रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी गई है। जिसमें 15. 25 करोड़ रुपए पर्स को मिला है।

दरअसल, हार्दिक पांड्या ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी साझा किया था, जिसमें उन्होंने साल 2015 में IPL में पहली बार मुंबई इंडियंस द्वारा खरीदे जाने वाले हार्दिक नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही हार्दिक ने सभी पुरानी फ्रेंचाइजी के साथ पलों को भी साझा किया है। इस बीच उन्होंने पुराने वीडियो भी साझा किए जिसमें वो काफी खुश नजर आ रहे हैं।

वहीं, अगर हार्दिक पांड्या के आईपीएल करियर की बात करें, तो उन्होंने आईपीएल 2023 में कुल 16 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 346 रन बनाए। इस बीच उन्होंने दो अर्धशतक भी जड़े। आपको बता दें कि साल 2022 में हार्दिक ने अपनी कप्तानी के बलबूते चैंपियनशिप का ताज पहनाया था। वहीं, मुंबई इंडियंस की तरफ से 2015 से 2021 तक हार्दिक ने 1476 रन बनाए।