
नई दिल्ली। भारत में पहली बार पुरुष आईपीएल की तर्ज पर महिला आईपीएल खेला जा रहा है। यह पहला सीजन है, पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस की इस मैच में शुरुआत अच्छी रही। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अर्धशतक जड़ते हुए टीम को एक अच्छे स्कोर तक पहुंचाया है।
मुंबई ने हासिल की शानदार जीत
महिला प्रीमियर लीग में मुंबई ने शानदार जीत हासिल की है। मुंबई ने पहले मुकाबले में गुजरात को 143 रनों से हार का स्वाद चखा दिया। मुंबई की शानदार पारी के आगे गुजरात लाचार दिखी। भारत को जीत की दहलीज पर पहुंचाने की दिशा में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अर्धशतक जड़ा। इसके अलावा साइका इशाक ने भी अपनी शानदार गेंदबाजी से विरोधी टीम को बेबस कर दिया। बता दें कि गुजरात ने टॉस जीतकर मुंबई को बल्लेबाजी का न्योता दिया। मुंबई ने 20 ओवर में 207 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 15.1 ओवर में 64 रन ही बना सकी।
WPL: Harmanpreet, Saika heroics help all-round MI defeat GG by 143 runs
Read @ANI Story | https://t.co/q4Yaxq0HR7#MIvsGG #WPL #WomensPremierLeague #cricket pic.twitter.com/ghU22JJvLX
— ANI Digital (@ani_digital) March 4, 2023
गुजरात जाएंट्स ने खोया चौथा विकेट
आपको बता दें कि गुजरात जाएंट्स का चौथा विकेट सदरलैंड के रूप में गिरा। वे 14 गेंदों में महज 14 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हेंस इशाक ने आउट किया। अब हेमलता का साथ देने के लिए जॉर्जिया वरेहम पहुंची हैं
गुजरात जाएंट्स ने 4 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 11 रन बनाए हैं। टीम के लिए सदरलैंड 6 रन और दयालन हेमलता 2 रन बनाकर खेल रही हैं।
गुजरात जाएंट्स का तीसरा विकेट मेघना के रूप में गिरा. वे महज 2 रन बनाकर आउट हुईं. टीम ने महज 5 रनों के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए हैं.
मुंबई ने खोया चौथा विकेट
बता दें कि मुंबई का चौथा विकेट कप्तान हरमनप्रीत कौर के रूप में गिरा। वे कप्तानी पारी खेलकर आउट हुईं। हरमनप्रीत ने 30 गेंदों का सामना करते हुए 65 रन बनाए। उन्होंने कुल 14 चौके लगाए। उनकी साथी खिलाड़ी एमेलिया 34 रन बनाकर खेल रही हैं।
WPL Live Score : हरमनप्रीत कौर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
Womens Premier League Live: मुंबई के लिए हरमनप्रीत कौर और एमेलिया केर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हुई. इन दोनों के बीच 68 रनों की साझेदारी हो चुकी है. केर 25 रन बनाकर खेल रही हैं. इसकी साथ हरमनप्रीत ने अर्धशतक पूरा कर लिया है. वे 11 चौकों की मदद से 22 गेंदों में कुल 51 रन बनाकर चुकी हैं.
Captain @ImHarmanpreet smacks the first FIFTY of #TATAWPL ?
She has raced off to 60* off just 26 deliveries!#MI move to 159/3 after 16 overs.#GGvMI pic.twitter.com/3l4M4ut1tJ
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) March 4, 2023
मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी हुई लेकिन दूसरा विकेट नेट सेवियर के रूप में गिरा। वे 18 गेंदों में 23 रन बनाकर पवेलियन लौटी। उन्होंने 5 चौके लगाए। गुजरात के लिए दूसरा विकेट वेयरहम ने लिया। इसके ठीक बाद टीम का तीसरा विकेट मैथ्यूज के रूप में गिरा। वे अर्धशतक लगाने से चूक गईं. मैथ्यूज 47 रन बनाकर आउट हुईं। मुंबई ने 10 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान के साथ 77 रन जोड़े हैं।