newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

RCB vs MI: आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को आठ विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली और डुप्लेसिस ने खेला आतिशी खेल

RCB vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाज आकाश दीप ने दिया। उन्होंने छठे ओवर की दूसरी गेंद पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को आउट कर दिया। रोहित 10 गेंद पर एक रन ही बना सके। उन्होंने विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को कैच थमा दिया। रोहित के आउट होने के बाद तिलक वर्मा क्रीज पर आए हैं। मुंबई का पावरप्ले समाप्त हो चुका है। उसने छह ओवर में तीन विकेट पर 29 रन बनाए हैं। तिलक वर्मा सात और सूर्यकुमार यादव पांच रन बनाकर मैदान पर डटे हुए हैं।

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस सीजन में पहली बार भारत के दो दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्मा और विराट कोहली आमने-सामने थे। आरसीबी ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय किया। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में सात विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में आरसीबी की टीम ने 16.2 ओवर में दो विकेट पर 172 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

बैंगलोर की अच्छी शुरुआत

172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी RCB की शुरुआत अच्छी हुई है। वहीं अगर बात करें मुंबई के लिए इम्पैक्ट प्लेयर की तो ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर आए हैं। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ गेंदबाजी की शुरुआत भी की। बेहरेनडॉर्फ को सूर्यकुमार यादव की जगह उतारा गया। आरसीबी के ओपनर बल्लेबाज विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस क्रीज इस समय डटे हुए हैं जबकि विराट ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं।

तिलक वर्मा ने 46 गेंद पर बनाए 84 रन

सभी टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज जब पवेलियन लौट गए तो युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने 46 गेंद पर नाबाद 84 रन बनाकर मुंबई इंडियंस को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। एक छोर से मुंबई के लगातार विकेट गिर रहे थे तो दूसरी ओर से तिलक लगातार रन बना रहे थे। उन्होंने पारी की आखिरी गेंद पर हर्षल पटेल को छक्का मारा। मुंबई ने उनकी पारी की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट पर 171 रन बनाए। आरसीबी को जीत के लिए 172 रन बनाने होंगे।

मुंबई इंडियंस का स्कोर 133 रन पर 7 विकेट

मुंबई को लगा पांचवा झटका

मुंबई इंडियंस के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज बेशक कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन, बैंगलोर की शानदार गेंदबाजी के आगे युवा तिलक वर्मा ने उतनी ही शानदार बल्लेबाजी करके मुंबई की बल्लेबाजी की बागडोर अपने हाथों में संभाल ली है, तिलक वर्मा बेहद ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं, चिन्नवामी स्टेडियम में निहाल बडेरा और तिलक वर्मा ने बल्लेबाजी से दर्शकों को रोमांच से भर दिया। 1 गेंद पर बडेरा ने लंबा छक्का जड़ा और लगातार 2 छक्के लगाने के बाद तीसरी गेंद पर वो लॉन्ग ऑन पर विराट कोहली को कैच दे बैठे। मुंबई का स्कोर 98 रन पर 5 विकेट हो गया है।

मुंबई इंडियंस को चौथा बड़ा झटका

मुंबई इंडियंस को सूर्यकुमार यादव के रूप में चौथा बड़ा झटका लगा है, बैंगलोर की धारदार गेंदबाजी के आगे मुंबई के सभी टॉप ऑर्डर बल्लेबाज पवेलियन लौट गए हैं। 48 रन पर मुंबई ने 4 विकेट खो दिए हैं।

 

RCB vs MI Live Score: RCB ने दिया मुंबई को तगड़ा झटका

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाज आकाश दीप ने दिया। उन्होंने छठे ओवर की दूसरी गेंद पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को आउट कर दिया। रोहित 10 गेंद पर एक रन ही बना सके। उन्होंने विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को कैच थमा दिया। रोहित के आउट होने के बाद तिलक वर्मा क्रीज पर आए हैं। मुंबई का पावरप्ले समाप्त हो चुका है। उसने छह ओवर में तीन विकेट पर 29 रन बनाए हैं। तिलक वर्मा सात और सूर्यकुमार यादव पांच रन बनाकर मैदान पर डटे हुए हैं।