newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

DC vs MI : मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से दे पटखनी, कप्तान रोहित ने 65 रन ठोके

दिल्ली का हालत खराब चल रही है। दिल्ली को पिछले दिनों दोनों ही मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा था, तो वहीं मुंबई इंडियंस को दो मैचों में हार का स्वाद चखना पड़ा है। इसके अलावा मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। उधर, दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस को 173 रन का लक्ष्य दिया है। 

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस ने छह विकेट से जीत दर्ज कर आईपीएल 2023 में पहली बार किसी टीम को इस सीजन में हराया है। मुंबई को दो मैच में हार के बाद जीत नसीब हुई है। वहीं, दिल्ली को लगातार चौथे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन बनाए। मुंबई ने चार विकेट खोकर आखिरी गेंद में लक्ष्य प्राप्त किया।

LIVE UPDATE: – 

मुंबई की शानदार शुरुआत 

मुंबई की शानदार शुरुआत ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों के चेहरे पर सिलवटें ला दीं हैं। रोहित शर्मा और ईशान किशन अच्छी लय ने दिल्ली के गेंदबाजों की हालत पस्त कर दी है। उधर, दो ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना किसी नुकसान के 27 रन है।

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू 

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है।  रोहित शर्मा और ईशान किशन की सलामी जोड़ी क्रीज पर है।

172 रन पर सिमटी दिल्ली की पारी   

दिल्ली की पारी 172 रन पर सिमट चुकी है। दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा 54 रन अक्षर पटेल ने बनाए। वहीं, कप्तान डेविड वॉर्नर ने 51 रन की पारी खेली। दिल्ली की टीम इस मैच में पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। सभी बल्लेबाज 19.4 ओवर में 172 रन बनाकर आउट हो गए।

अक्षर का आक्रमक बल्लेबाजी 

अक्षर पटेल ने 22 गेंद में फिफ्टी जड़ दिया था। दिल्ली के सभी खिलाड़ी अभी तूफानी बल्लेबाजी  करने के मूड में आ चुके हैं।

डेविड वॉर्नर की फिफ्टी 

डेविड वॉर्नर ने फिफ्टी ज़ड़ा है। उन्होंने एक बार फिर दिल्ली की पारी को एक छोर पर संभाले रखा है।  उधर, दिल्ली 130 रन के पार जा चुका है। 16 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर पांच विकेट पर 136 रन है।

दिल्ली की आधी टीम पवेलियन लौटी

98 रन के स्कोर पर दिल्ली की आधी टीम पवेलियन रवाना हो चुकी है। पीयूष चावला ने ललित यादव को आउट कर मुंबई को पांचवीं सफलता दिलाई। इस मैच में यह उनका तीसरा विकेट है।

दिल्ली ने ज़ड़ा फिफ्टी 

दिल्ली कैपिटल्स ने 50 रन का स्कोर पार कर लिया है। उधर , पृश्वी शॉ के आउट होने के बाद मनीष पांडे और डेविड वॉर्नर फूंक-फूंक कर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, अरशद खान, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रिले मेरेडिथ

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (कप्तान), मनीष पांडे, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, एक्सर पटेल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिक नार्जे, मुस्तफिजुर रहमान