newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: इधर IPL में मुंबई इंडियंस को मिली चौथी हार, उधर नीता अंबानी ने खिलाड़ियों को मिलाया फोन, जानिए क्या कहा…

Mumbai Indians: वहीं मुंबई इंडियंस को लगातार चौथी हार की जानकारी टीम मालकीन नीता अंबानी को लगी, तो उन्होंने टीम के खिलाड़ियों का हौसला अफजलाई करने के लिए फोन लगा दिया। जिसका वीडियो खुद मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा भी किया है। वीडियो में देख सकते है कि नीता अंबानी ड्रेसिंग रूम में बैठे खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का हौसला बढ़ा रहीं हैं।

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15 वें सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) अबतक कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। आईपीएल की 5 बार विजेता रही मुंबई इंडियंस का परफॉमेन्स इस बार इतना खराब है उसे एक जीत के भी लाले पड़े हुए है और इसके अलावा टीम के लीग से बाहर के भी आसार बन गए है। इस सीजन में टीम ने चार मुकाबलें में हार का सामना करना पड़ा हैं। इसके साथ टीम को जीत का अभी तक खाता भी नहीं खोल पाई है और टीम का 0 अंक है। मुंबई इंडियंस इस वक्त प्वाइंट्स टेबल में नौवें  पायदान पर है। बीते शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 07 विकेट से मात दी थी। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB को 151 रनों का लक्ष्य दिया। लेकिन बैंगलोर ने इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

rcb vs mumbai indians

वहीं मुंबई इंडियंस को लगातार चौथी हार की जानकारी टीम मालकीन नीता अंबानी को लगी, तो उन्होंने टीम के खिलाड़ियों का हौसला अफजलाई करने के लिए फोन लगा दिया। जिसका वीडियो खुद मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा भी किया है। वीडियो में देख सकते है कि नीता अंबानी ड्रेसिंग रूम में बैठे खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का हौसला बढ़ा रहीं हैं।

नीता अंबानी कहती हैं, ‘मुझे आप सभी पर पूरा भरोसा है। और यकीन है कि हम आगे बढ़ेंगे। अब हम केवल आगे और ऊपर जाने वाले हैं। हमें यह विश्वास करना है कि हम जीतने जा रहे हैं।’ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे है।

यहां देखिए वीडियो-

लोगों की प्रतिक्रिया-