newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Dhoni’s 41st Birthday: धोनी के 41वें जन्मदिन पर फैंस हुए ऐसे दिवाने कि बना डाला 41 फिट उंचा कटआउट

Dhoni’s 41st Birthday: महेंद्र सिंह धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए दो साल हो चुके हैं लेकिन आज भी फैंस का प्यार इस महान खिलाड़ी के लिए कम नहीं हुआ है। 7 जुलाई को माही अपना 41वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। इसके लिए उनके फैंस अलग-अलग तरीकों से तैयारियों में जुटे हैं।

नई दिल्ली। वैसे तो भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी (National Sport Hockey) है लेकिन देशभर में पहले से ही क्रिकेट (Cricket) ही एकमात्र ऐसा खेल रहा है, जिसे सबसे ज्यादा पसंद किया जाता हो और सबसे ज्यादा देखा जाता हो। भारतीय क्रिकेट (Indian Cricket) इतिहास के खिलाड़ियों ने भी अपने देश के प्रसंशकों को निराश नहीं किया है। जब से भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट (International Cricket) खेलने की शुरुआत की तब से लेकर अब तक कई महान खिलाड़ियों ने भारतीय क्रिकेट में अभूतपूर्व योगदान देकर देश का नाम रोशन किया है। इसी कड़ी में आज हम एक ऐसे महान भारतीय खिलाड़ी की बात करने जा रहे हैं, जिसे केवल हिंदुस्तान में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व जगत के महान खिलाड़ी, कैप्टन कूल (Caption Cool) और बेस्ट फिनिशर (Best Finisher) के नाम से जाना जाता है। जी हां, आज हम भारतीय क्रिकेट के सदाबहार स्टार खिलाडी महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की बात कर रहे हैं और आज उनकी बात करने की वजह ये भी है कि आने वाली 7 जुलाई को वो अपना 41वां जन्मदिन मनाने वाले हैं।

ms dhoni

2011 का वर्ल्ड कप जीताने में निभाई अमह भूमिका

आज एम एस धोनी भारतीय क्रिकेट फैंस की तरफ से सबसे ज्यादा प्यार पाने वाले खिलाड़ी हैं और इसके पीछे की वजह उनकी कड़ी मेहनत और भारतीय क्रिकेट को दिया अभूतपूर्व योगदान है। क्रिकेटरों से भरी लिस्ट में आज धोनी की एक अलग पहचान है। वैसे तो धोनी के नाम बेशुमार रिकार्ड हैं लेकिन उनके चाहने वाले साल 2011 में वर्ल्ड कप को भारत के नाम करने के लिए उन्हें सबसे ज्यादा याद करते हैं। माना जाता है कि यदि 2011 के विश्व कप फाइनल में यदि धोनी नहीं होते तो शायद उस मैच को जिताना आसान ना होता। 2011 में विश्व कप के सभी मैचों में धोनी ने अपने गजब के क्रिकेट सेंस और कमाल की बल्लेबाजी के द्वारा भारतीय टीम के सिर पर ट्रॉफी का ताज सजाया था।

ms dhoni

आंद्र प्रदेश के फैंस ने दिया खास गिफ्ट

महेंद्र सिंह धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए दो साल हो चुके हैं लेकिन आज भी फैंस का प्यार इस महान खिलाड़ी के लिए कम नहीं हुआ है। 7 जुलाई को माही अपना 41वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। इसके लिए उनके फैंस अलग-अलग तरीकों से तैयारियों में जुटे हैं। आईपीएल में सीएसके की कप्तानी करने वाले एम एस धोनी के लिए आंद्र प्रदेश के फैंस ने एक खास गिप्ट तैयार किया है। दरअसल आंद्र प्रदेश के विजयवाड़ा में धोनी के 41वें जन्मदिन के उपलक्ष्य पर 41 फीट उंचा कटआउट लगाया गया है। इसमें धोनी अपना सिग्नेचर स्टाइल हेलिकॉप्टर शॉट खेलते हुए नजर आ रहे हैं।


2023 IPL में भी नजर आएंगे धोनी

हांलाकि धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दो साल पहले ही संन्यास ले लिया था। लेकिन वो आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं। अपनी टीम को 4 बार चैंपियन बनाने वाले धोनी इस साल के सीजन के लास्ट में कप्तानी करते हुए दिखे थे। इसके बाद कई लोगों ने माना था कि वो साल 2023 के आईपीएल में नहीं खेलेंगे। लेकिन ऐसा नही है। महेंद्र सिंह धोनी 2023 के आईपीएल में भी अपना जौहर दिखाते हुए नजर आएंगे।