
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन की शुरुआत 29 मार्च से होने जा रही है। जिसके लिए खिलाड़ी जमकर पसीना भी बहा रहे हैं। बता दें, पहले मुकाबले में आमने-सामने होंगी दो ऐसी टीमें जिनके बीच महामुकाबला होता है। धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स रोहित शर्मा के मुंबई इंडियंस से पहले मैच में भिड़ेगी। आईपीएल की तैयारियों के लिए धोनी मैदान पर लौट आए हैं। इस सीजन के लिए जब वो चेन्नई पहुंचे तो वहां उनका शानदार स्वागत हुआ।
तीन बार चेन्नई सुपरकिंग्स को आईपीएल खिताब जिता चुके महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल से करीब सात महीने बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं, उन्होंने अभ्यास भी शुरू कर दिया है। चेन्नई पहुंचे धोनी का स्वागत उनके साथी खिलाड़ी सुरेश रैना ने भी गर्मजोशी से किया। काफी समय बाद जब सुरेश रैना ने एमएस धोनी को देखा तो उन्होंने माही को गले लगा लिया और किस करके उनका स्वागत किया।
View this post on Instagram
Me3t and Gree7 – Everyday is Karthigai In Our House, a film by Vikraman sir. #StartTheWhistles ??
गले लगाने के बाद सुरेश रैना ने उनसे कुछ ऐसा कहा, जिसको सुनकर धोनी हंस पड़े और बाकी खिलाड़ी भी जोर-जोर से हंसने लगे। बता दें, एमएस धोनी और सुरेश रैना काफी समय से सीएसके लिए खेलते आ रहे हैं। फैन्स को धोनी और रैना की जोड़ी काफी पसंद है। सुरेश रैना काफी समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं।
वो फिर आईपीएल में खेलते नजर आएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसको खूब पसंद किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो धोनी एक मार्च को कैंप में प्रैक्टिस करेंगे। दो हफ्ते प्रैक्टिस करने के बाद वो 4-5 दिन की छुट्टी लेंगे और आईपीएल के शुरू होने से पहले वो फिर ज्वाइन कर लेंगे।
धोनी ने 190 और रैना ने 193 आईपीएल मैच खेले हैंसुरेश रैना ने हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की थी। धोनी के संन्यास की अटकलों के बीच रैना ने तो यहां तक कहा था कि टीम इंडिया को अभी भारत के दिग्गज विकेटकीपर की जरूरत है। रैना चेन्नई सुपरकिंग्स में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही खेलते हैं। धोनी ने जहां आईपीएल में 190 मैचों में 42.20 के औसत व 137.85 के स्ट्राइक रेट से 4432 रन बनाए हैं। वहीं रैना ने 193 मैचों में 33.34 के औसत और 137.14 के स्ट्राइक रेट से 5368 रन बनाए हैं।
मुंबई इंडियंस सबसे सफल टीम
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने सर्वाधिक चार बार आईपीएल खिताब जीता है, जबकि धोनी की अगुआई में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम तीन बार चैंपियन बनी है। वहीं कोलकाता नाइटराइडर्स के हिस्से में दो खिताब आए हैं। इसके अलावा, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, हैदराबाद डेक्कन चार्जर्स ने एक-एक बार आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।