
नई दिल्ली। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर इस वक्त बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज नसीम शाह का नाम खूब ट्रेंड हो रहा है। दोनों को लेकर ट्विटर यूजर्स लगातार पोस्ट शेयर कर रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों चर्चा में हैं तो आपको बता दें इस चर्चा की शुरुआत एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की एक पोस्ट के बाद शुरू हुई। बीते दिन 15 फरवरी को पाकिस्तानी तेज गेंदबाज नसीम शाह का जन्मदिन था। ऐसे में उन्हें लोगों से जमकर शुभकामनाएं मिल रही थी। एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने भी नसीम शाह को जन्मदिन की बधाई दी थी। एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में नसीम शाह को जन्मदिन और उनके डीएसपी बनने को लेकर शुभकामनाएं दी थी।
सोशल मीडिया पर चर्चा में आई पोस्ट
जैसे ही उर्वशी रौतेला ने नसीम शाह के लिए इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर किया तो फैंस के होश फाख्ता हो गए। यूजर्स एक्ट्रेस की पोस्ट को देखकर ये कयास लगाने लगे कि कहीं उर्वशी रौतेला और नसीम शाह के बीच कुछ चल तो नहीं रहा है। ट्विटर पर यूजर्स उर्वशी रौतेला और नसीम शाह के रिलेशन में होने की बातें तो कर रहे ही हैं साथ ही लोग ऋषभ पंत का नाम लेकर भी कई पोस्ट कर रहे हैं।
Scane on hai Bhai ✌️?#UrvashiRautela #naseemshah pic.twitter.com/Aq48RPiCKW
— عرفان حیدر?? (@Haidersahb110) February 15, 2023
नसीम शाह ने बताया सच
उर्वशी रौतेला संग रिलेशनशिप की खबरों के सामने आने के बाद अब नसीम शाह का भी इसपर बयान सामने आ गया है। नसीम शाह ने एक्ट्रेस संग रिलेशन के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि वो तो जानते तक नहीं कि उर्वशी रौतेला कौन हैं। उनका अभी ऐसा कोई प्लान नहीं है। वो अब बस क्रिकेट पर फोकस करना चाहते हैं।
Bharosa rakho bhai mai nahi jaanta ?#UrvashiRautela #Naseembirthday pic.twitter.com/cndUkMgeou
— Abdullah Suلtan(PZ?) (@ImAbdullaha56) February 15, 2023
डीएसपी बनाए गए हैं नसीम शाह
पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज नसीम शाह को बलूचिस्तान पुलिस ने डीएसपी बनाया है। एक खास समारोह का आयोजन कर 19 साल के शाह को मानद उपाधि दी गई है। इस कार्यक्रम के दौरान नसीम शाह पुलिस की वर्दी में नजर आए।