Shahid Afridi Insulted Indian Flag: बुरे फंसे अफरीदी, भारतीयों को खुश करने के चक्कर में किया तिरंगे का अपमान, होगी सख्त कार्रवाई?

Shahid Afridi Insulted Indian Flag: दरअसल कतर में जारी लीजेंड्स लीग मास्टर्स क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 (Legends League cricket 2023) से वीडियो सामने आया है। जिसमें एक भारतीय फैन ने उन्हें फ्लैग थमाता और अफरीदी से ऑटोग्राफ मांगता है। इसी दौरान वो भारतीय ध्वज का अपमान कर देते है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अफरीदी ने अपने जांघ में भारत का तिरंगा रखते है और फिर उस पर ऑटोग्राफ देते है।

Avatar Written by: March 20, 2023 1:35 pm
Shahid Afridi Indian Flag..

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी अक्सर किसी ना किसी वजह से विवादों में घिरे रहते हैं। खासकर भारत के खिलाफ जहरीले बोल को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। चाहे वो कश्मीर का मसला या फिर क्रिकेट का वो लगातार भारत के खिलाफ भड़कीले बयान देते रहते हैं। लेकिन वो हिंदुस्तानियों को खुश करने के लिए भी कुछ न कुछ करते रहते है। इसी क्रम में एक बार फिर शाहिद अफरीदी एक बार से भारतीयों को खुशी करने की कोशिश की। मगर हिंदुस्तानियों को खुश करने के चक्कर में पूर्व पाकिस्तानी कप्तान अफरीदी ने एक बहुत बड़ी गलत कर दी। जिसके बाद वो लोगों के निशाने पर आ गए। शाहिद अफरीदी ने इस बार भारत के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान कर डाला। जिसके बाद सोशल मीडिया पर हिंदुस्तानी लोग आग बबूला हो गए।

Shahid Afridi Indian Flag

दरअसल कतर में जारी लीजेंड्स लीग मास्टर्स क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 (Legends League cricket 2023) से वीडियो सामने आया है। जिसमें एक भारतीय फैन ने उन्हें फ्लैग थमाता और अफरीदी से ऑटोग्राफ मांगता है। इसी दौरान वो भारतीय ध्वज का अपमान कर देते है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अफरीदी ने अपने जांघ में भारत का तिरंगा रखते है और फिर उस पर ऑटोग्राफ देते है। ऑटोग्राफ देने के चक्कर में अफरीदी बड़ी मिस्टेक कर देते हैं। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग पाकिस्तानी के पूर्व खिलाड़ी को जमकर लताड़ रहे हैं। बता दें कि अफरीदी एशिया लायंस (Asia Lions) के कप्तान हैं।

अगर प्रोटोकॉल के मुताबिक अफरीदी ने एक नहीं बल्कि कई बार मिस्टेक की हैं। बता दें कि 2002 इंडियन फ्लैग कोड में भारतीय तिरंगे के अपमान करने को लेकर कई चीजों का साफतौर स्पष्ट किया हैं। जिसमें ये भी बताया कि भारतीय ध्वज पर न तो कुछ लिख सकते हैं और ना ही पैरों से रखना, तिरंगे को जलाना आदि।

लेकिन अफरीदी ने पैरों पर रखकर और ध्वज साइन करके अपमान करने का काम किया है। इसके अलावा भारतीय ध्वज का अपमान करने पर सजा का भी प्रावधान है। ऐसे में सवाल उठ रहे है कि क्या अफरीदी के खिलाफ कोई एक्शन लिया जा सकता हैं? क्योंकि उन्होंने तिरंगे का अपमान के दायरे में आने वाले काम किए हैं?

Latest