newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pele Health Update: ‘सब शांत रहें, मैं उम्मीद के साथ मजबूत हूं’, कैंसर से लड़ रहे महानतम फुटबॉल खिलाड़ी पेले ने दिया फैंस को संदेश

पेले ने अपने करियर में 1958, 1962 और 1970 में ब्राजील को तीन बार फीफा वर्ल्ड कप जिताया था। उन्होंने ब्राजील के लिए 92 मैच में 77 गोल किए थे। अपने करियर में पेले ने 1363 मैच खेले और 1281 गोल दागे थे। पेले ने फुटबॉल में जो नाम हासिल किया, वैसा और कोई खिलाड़ी अब तक हासिल नहीं कर सका है।

साओ पाओलो। महानतम फुटबॉल खिलाड़ी पेले अब काफी बेहतर महसूस कर रहे है। इससे पहले खबर आई थी कि पेले की हालत गंभीर है। उनको कैंसर है। तमाम अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। कीमोथेरेपी भी असर नहीं कर रही है। पेले को 30 नवंबर को साओ पाओलो के अल्बर्ट आइंस्टीन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हॉस्पिटल की ओर से जारी किए गए मेडिकल बुलेटिन के बाद अब पेले ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा है कि वो मजबूत हैं। सभी शांत रहें। पेले ने लिखा है कि कि मैं हर किसी को सकारात्मक रखना चाहता हूं। मैं उम्मीद के साथ मजबूत हूं। हमेशा की तरह इलाज का पालन कर रहा हूं।

pele social media post
इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए पेले ने दी खुद के स्वास्थ्य की जानकारी

पेले ने आगे लिखा है कि वो पूरी मेडिकल और नर्सिंग टीम को धन्यवाद देना चाहते हैं। उन्होंने लिखा है कि मुझे ईश्वर में भरोसा है। दुनियाभर से मिल रहे प्यार से ऊर्जा मिल रही है। वर्ल्ड कप में ब्राजील को खेलते देखना चाहता हूं। सबका बहुत धन्यवाद। पहले पेले की बेटी केली नैसिमेंटो ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया था कि कोई गंभीर और इमरजेंसी वाली बात नहीं है। वहीं, ब्राजील के फैंस पेले के स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। फ्रांस के स्टार फुटबॉलर किलियन एमबाप्पे ने भी पेल के लिए दुआ की है।

पेले ने अपने करियर में 1958, 1962 और 1970 में ब्राजील को तीन बार फीफा वर्ल्ड कप जिताया था। उन्होंने ब्राजील के लिए 92 मैच में 77 गोल किए थे। अपने करियर में पेले ने 1363 मैच खेले और 1281 गोल दागे थे। पेले ने फुटबॉल में जो नाम हासिल किया, वैसा और कोई खिलाड़ी अब तक हासिल नहीं कर सका है। महान फुटबॉल खिलाड़ी का तमगा उन्हें आज भी हासिल है। उन्होंने 17 साल 283 दिन की उम्र में पहली बार 1958 में वर्ल्ड कप खेला था। उस साल पेले ने सूडान के खिलाफ फाइनल मैच में 2 गोल दागे थे।