Rishabh Pant accident: सड़क हादसे में घायल क्रिकेटर पंत को लेकर PM मोदी का ट्वीट, जल्द ठीक होने की कामना की

Rishabh Pant accident: बता दें कि क्रिकेटर पंत की कार का एक्सीडेंट उस वक्त हुआ, जब वो दुबई से लौटकर अपने होमटाउन रुड़की जा रहे थे। पंत अपनी मां को सरप्राइज देना चाहते थे। लेकिन रुड़की बॉर्डर में उनका भयानक सड़क हादसा हो गया। पंत की कार भी जला गई। फिलहाल पंत तबीयत स्थिर है। वो देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती है।  

Avatar Written by: December 30, 2022 4:43 pm

नई दिल्ली। साल 2022 का आखिरी शुक्रवार बेहद ही मनहूस रहा है। एक तरफ जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा ने दुनिया को अलविदा कह दिया। पीएम मोदी की मां का आज सुबह 3 बजे के आसपास यूएन मेहता अस्पताल में आखिरी सांस ली। जिसके बाद गांधीनगर के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पीएम मोदी ने अपनी मां को मुखाग्नि दी। वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत की कार का भीषण सड़क हादसा हो गया। राहत की बात ये रही कि वो इस हादसे में बाल-बाल बच गए। लेकिन पंत को कई गंभीर चोटें भी आई है। ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट होने की खबर मिलने पर लोग उनके जल्द स्वास्थ्य होने की कामना कर रहे है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सड़क हादसे में घायल पंत को लेकर प्रतिक्रिया दी है। पीएम मोदी ने क्रिकेटर के जल्द-जल्द से ठीक होने की दुआ की है।

Rishabh Pant

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ”जाने-माने क्रिकेटर ऋषभ पंत के हादसे से व्यथित हूं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं।” बता दें कि क्रिकेटर पंत की कार का एक्सीडेंट उस वक्त हुआ, जब वो दुबई से लौटकर अपने होमटाउन रुड़की जा रहे थे। पंत अपनी मां को सरप्राइज देना चाहते थे। लेकिन रुड़की बॉर्डर में उनका भयानक सड़क हादसा हो गया। पंत की कार भी जला गई। फिलहाल पंत तबीयत स्थिर है। वो देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती है।

इसके अलावा पीएम मोदी ने ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले के निधन पर शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा, पेले के निधन से खेल की दुनिया में एक अपूरणीय शून्य पैदा हो गया है। पीएम ने आगे लिखा, उनका उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन और सफलता आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।

बता दें कि महान फुटबॉलर पेले का निधन बीती रात को हो गया था। वो 82 साल के थे। इसकी जानकारी पेले की बेटी ने सोशल मीडिया के जरिए दी। वहीं पेले के निधन की खबर मिलने पर पूरी दुनिया में फैंस और खिलाड़ियों में शोक की लहर है।

Latest