
नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप 2022 के क्वार्टर फाइनल में मोरक्को ने अपनी जगह पक्की कर ली है। मोरक्को ने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्पेन को करारी शिकस्त दी है। उसने स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में 3-0 से हरा दिया। स्पेन और मोरक्को दोनों ही आखिरी समय तक 0-0 पर थी जिसके बाद फाइनल परिणाम के लिए पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया, जिसमें मोरक्को ने जीत हासिल की।इस दौरान मोरक्को के गोलकीपर यासिन बोनो ने स्पेन टीम को एक भी शूटआउट नहीं करने दिया। बता दें कि ये मैच एजुकेशन स्टेडियम में खेले जा रहे हैं।
A perfect night for Portugal!
The Round of 16 comes to a close. It’s time for the Quarter-Finals ? #FIFAWorldCup | @adidasfootball
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) December 6, 2022
पहली बार मोरक्को ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह
मोरक्को की तरफ से मैच काफी इंटरेस्टिंग रहा, क्योंकि मैच के हीरो गोलकीपर यासिन बोनो रहे, जिन्होंने तीन सेव दिए। इसके अलावा हकीम जिएच,अब्देलहमिद सबिरी और शरफ हकीमी ने गोल कर टीम की जीत को पक्का किया। स्पेन की तरफ से कार्लोस सोलर और सर्जियो बुस्केट्स ने गोल किए। इसके हार के साथ ही स्पेन का सफर फीफा में यही खत्म होता है। वहीं मोरक्को ने जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में पहली बार जगह बनाई है। बता दें कि स्पेन 2010 की चैंपियन टीम रही है।
THE HERO ??? pic.twitter.com/WCaCZEmHqh
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) December 6, 2022
आपस में भिड़ेंगे पुर्तगाल और मोरक्को
वहीं पुर्तगाल ने भी धमाकेदार जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। पुर्तगाल ने स्विट्जरलैंड को 6-1 से करारी हार दी है। क्वार्टर फाइनल में जगह के बाद अब पुर्तगाल और मोरक्को की सीधी भिड़ंत होने वाली है। गौर करने वाली बात ये है कि 16 साल बाद पुर्तगाल ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई है। अब देखना होगा कि पुर्तगाल और मोरक्को में से कौन जीतकर फाइनल में जगह बना पाता है। पुर्तगाल और स्विट्जरलैंड का मैच काफी मजेदार रहा क्योंकि पुर्तगाल के कोच ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो को टीम में शामिल नहीं किया,ये फैसला टीम के लिए फायदेमंद भी रहा।