newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rishabh Pant Video: सड़क हादसे के बाद पंत का पहला Video आया सामने, स्विमिंग पूल में चलने की प्रैक्टिस करते दिखे

Rishabh Pant in Swimming Pool: वीडियो में देखा जा सकता है कि पंत स्विमिंग पूल के अदंर झड़ी के सहारे चलने की प्रैक्टिस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो तेज से वायरल हो रहा है। फैंस उनका ये वीडियो देखकर काफी खुशी जता रहे हैं।

नई दिल्ली। टीम इंडिया के बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) साल 2022 में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। इस हादसे में क्रिकेटर बाल-बाल बच गए थे। जिसके बाद से पंत क्रिकेट के मैदान से दूरी बनाए हुए है। इतना ही नहीं चोटिल होने की वजह से वो इस बार आईपीएल खेलते भी नहीं दिखाई देंगे। वहीं फैंस पंत की जल्द-जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। खुद पंत भी अपने आप फिट करने की जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं, ताकि मैदान में एक बार फिर से जल्द ही चौके-छक्के मारते नजर आए। बता दें कि पंत लगातार सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी हेल्थ की अपडेट भी दे रहे हैं। इसी बीच बुधवार को ऋषभ पंत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो ठीक होने की दिशा में आगे बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं।

rishabh pant

पंत ने साझा किया वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि पंत स्विमिंग पूल के अदंर झड़ी के सहारे चलने की प्रैक्टिस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो तेज से वायरल हो रहा है। फैंस उनका ये वीडियो देखकर काफी खुशी जता रहे हैं। वहीं पंत ने अपने ट्वीट में लिखा, ”छोटी चीज़ों, बड़ी चीज़ों और इनके बीच की हर चीज़ के लिए कृतज्ञ।” बता दें कि सड़क हादसे के बाद पंत का ये पहला वीडियो है।

पंत के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी पंत ने होली के मौके पर अपनी पुरानी फोटो साझा की थी और सबको होली की शुभकामनाएं दी थी। इसके अलावा पंत ने एक और फोटो शेयर की थी जिसमें वो बैसाखी के सहारे चलते हुए दिखाई दिए थे। बताया जा रहा है कि ऋषभ पंत की हेल्थ में तेजी से सुधार हो रहा हैं।

बता दें कि नए साल से ठीक पहले पंत का दर्दनाक सड़क हादसा हो गया था। अपनी मां को सरप्राइज देने के लिए वो दिल्ली से अपने होम टाउन रुड़की जा रहे थे। लेकिन रुड़की सीमा पर उनकी कार का भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में वो बाल-बाल बच गए थे। इसके बाद पहले उनका देहरादून में फिर बाद मुंबई में इलाज किया गया। इसके बाद पंत लगातार रिकवरी करने की भरपूर कोशिश कर रहे है।