newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rishabh Pant Tweet: ‘वो दो फरिश्ते, जिन्होंने बचाई थी पंत की जान’, खिलाड़ी ने उनके लिए ट्वीट कर देखिए क्या लिखा

Rishabh Pant Tweet: आपको बता दें कि बीते 30 दिसंबर को पंत रूड़की अपनी मां को सरप्राइस देने घर जा रहे थे, लेकिन रास्त में झपकी आने की वजह से उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी, जिसकी लजह से उनकी गाड़ी में आग भी लग गई थी, लेकिन मौके पर मौजूद इन दो युवकों ने उन दो फरिश्तों ने पंत को अविलंब अस्पताल में भर्ती करवाकर उन्हें नया जीवन दान दिया।

नई दिल्ली। यकीनन, उससे ज्यादा दुखद पल शायद ही कुछ होगा, जहां एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन की खबर से भारतीय राजनीति में मातम छा गया था, तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे ऋषभ पंत के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर ने क्रिकेट प्रशंसकों को हताश कर दिया था। लेकिन अब यही प्रशंसक अपने अजीज खिलाड़ी के स्वास्थ्य के बारे में जानकर ईश्वर का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। यहां तक कि चिकित्सकों ने भी पंत के स्वास्थ्य में सुधार आने की पुष्टि की है। हालांकि, एक्सीडेंट के तुरंत बाद पंत को देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन जब उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं आया, तो उन्हें मुंबई स्थित कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां आज उनकी सर्जरी हुई है। पंत के प्रशंसक यह जानकर खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं कि आज उनके अजीज खिलाड़ी की सर्जरी सफल हुई। जिसकी जानकारी पंत ने खुद ट्वीट करके दी।

आपको बता दें कि दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पहली बार उन्होंने ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया है। जिन्होंने उनकी मदद की। उन्होंने बीसीसीआई, भारत सरकार, उत्तराखंड सरकार सहित अपने सभी प्रशंसकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। यह उनका पहला ट्वीट था। जिसमें उन्होंने सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया है। लेकिन अगर आज पंत के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार दर्ज किया जा रहा है। अगर आज पंत की हालत में सुधार आ रहा है। अगर आज पंत अपने सभी प्रशंसकों और मित्रों का आभार प्रकट कर रहे हैं, तो इसका पूरा श्रेय मौके पर मौजूद उन दो लड़कों को जाता है, जिन्होंने पंत को ना महज समय पर अस्पताल में भर्ती करवाया, बल्कि उन्हें हर मुमकिन सहायता भी प्रदान की।

Pant

चिकित्सकों ने खुद इस बात की पुष्टि की थी कि दुर्घटना का शिकार हुए किसी भी व्यक्ति के लिए पहला एक घंटे गोल्डन होता है। अगर उसे एक घंटे के दरम्यान अस्पताल में भर्ती करवा दिया जाता है, तो उसे स्वास्थ्य में सुधार आने की संभावना बढ़ जाती है। इस बीच मौके पर मौजूद इन दो लोगों ने पंत के लिए कुछ ऐसा ही किया। पंत को समय पर अस्पताल में भर्ती करवाकर उन्हें नया जीवन दान दिया। बीते दिनों उत्तराखंड सरकार ने इन लोगों को पुरस्कृत भी किया था। वहीं, आज पंत ने इन दोनों के लिए ट्वीट भी किया है। आइए, जानते हैं कि खिलाड़ी ने ट्वीट में क्या कुछ लिखा है।

Rishabh-Pant

अपने ट्वीट में पंत ने लिखा कि हो सकता है कि मैं व्यक्तिगत रूप से सभी को धन्यवाद नहीं दे पाया, लेकिन मुझे इन दो नायकों को स्वीकार करना चाहिए जिन्होंने मेरी दुर्घटना के दौरान मेरी मदद की और सुनिश्चित किया कि मैं सुरक्षित रूप से अस्पताल पहुंचूं। रजत कुमार और निशु कुमार, धन्यवाद। मैं हमेशा आभारी और ऋणी रहूंगा। यह ट्वीट पंत ने उन दो लड़कों के नाम किया जिन्होंने उन्हें समय पर अस्पताल में भर्ती करवाया था। दुर्घटना के वक्त यही दो लड़के मौके पर मौजूद थे।

आपको बता दें कि बीते 30 दिसंबर को पंत रूड़की अपनी मां को सरप्राइस देने घर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में झपकी आने की वजह से उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी, जिसकी लजह से उनकी गाड़ी में आग भी लग गई, लेकिन मौके पर मौजूद इन दो फरिश्तों ने पंत को अविलंब अस्पताल में भर्ती करवाकर उन्हें नया जीवन दान दिया। बीते दिनों उत्तराखंड सरकार ने भी इन दो युवकों को पुरस्कृत  किया था। इसके अलावा धामी सरकार ने पंत के उपचार में आने वाले खर्च का राज्य सरकार द्वारा वहन किए जाने का भी ऐलान किया था।