नई दिल्ली। यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि एशिया कप इस समय में अपने सर्वाधिक दिलचस्प मोड़ पर है, क्योंकि मुकाबला भारत-पाकिस्तान के बीच हो रहा है। वहीं, पाकिस्तानी गेंदबाज बारिश के कारण पैदा हुई नमी का भरपूर फायदा उठाते हुए नजर आ रहे हैं। बारिश की वजह से जो आशंका जताई जा रही थी, वो अब वास्तविकता में तब्दील हो चुकी है। जी हां…आपको बता दें कि पहले रोहित शर्मा 11 रन पर फिर विराट कोहली 4 रन पर पवेलियन लौटे, लेकिन रोहित के आउट होने के बाद अब सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स की बारिश हो रही है। रोहित की ऐसी नुमाइश पर उनके प्रशंसक काफी खफा नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया का माहौल देखकर लग रहा है कि प्रशंसकों को रोहित से पाकिस्तान के खिलाफ ऐसी बल्लेबाजी की उम्मीद नहीं थी।
THEY CANNOT PLAY HIM 🔥💚🇵🇰#ShaheenShahAfridi #AsiaCup2023 #RohitSharma𓃵 #ViratKohli𓃵 #INDvsPAK #pakvsind
— Danish (@DanishKhemani) September 2, 2023
टीम इंडिया के कप्तान होने नाते महज 4 रन बनाकर रोहित का पवेलियन लौट जाना उनके प्रशंसकों को रास नहीं आ रहा है। पाकिस्तान की ओर से गेंदबाजी करने उतरे शाहीन अफरीदी ने रोहित को महज 11 रन पर पवेलियन रवाना कर दिया। कोई गुरेज नहीं यह कहने में कि उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ दमदारी पारी खेलने का मन बनाया था, लेकिन अफसोस वो ऐसा नहीं कर पाए। वो शाहीन अफरीदी के बुने जाल में इस कदर फंस गए कि उन्हें कुछ समझ ही नहीं आया कि इससे कैसे बहार निकले।
ध्यान दें, रोहित चार साल बाद पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरे थे। आज से चार साल पहले जब रोहित पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरे थे, तो उस वक्त उन्होंने 40 रनों की पारी खेली थी, लेकिन आज वो कुछ कमाल नहीं कर पाए, जिसकी वजह से उनके प्रशंसकों का उनसे खफा होना लाजिमी है।
सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स
रोहित शर्मा 11 रन की धुँआदार पारी खेलने के बाद। 👑#PAKvIND pic.twitter.com/WgLqlbH0Xw
— Delhi Se Hoon BC (@delhichatter) September 2, 2023
Every indian cricket fans right now .#INDvsPAK #ViratKohli𓃵 #RohitSharma #ShaheenShahAfridi pic.twitter.com/HXVQb1QUXw
— Gᴀᴜᴛᴀᴍ Dɪʟɪᴘ Gᴀɴᴅʜɪ (@GUTSGAUTAM) September 2, 2023
#RohitSharma😢#Viratkholi🎯#ShaheenShah🔥🦅🇵🇰 0yyyyy pic.twitter.com/R6WHEqIa1t
— AG (@AG397743286358) September 2, 2023
Few people wait for Rohit Sharma to get out to celebrate.
Few people wait for Virat Kohli to get out to celebrate.
Reason India doesn’t win any ICC tournaments and fans of other countries make fun of celebrate.💔💔#AsiaCup2023 #INDvsPAK #INDvPAK pic.twitter.com/nxL0NfdnzZ
— RAJENDRA SINGH 🦁 (@Awesome__Ladka) September 2, 2023
#INDvsPAK #PAKvIND #AsiaCup2023 #INDvPAK #pakvsind #ViratKohli𓃵 #RohitSharma pic.twitter.com/iBwsWjeiqp
— Ravi pant (@ravipant_07) September 2, 2023
उधर, रोहित के अलावा विराट कोहली भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। फैंस को उनसे भी बेशुमार उम्मीदें थीं, लेकिन अफसोस महज 4 रन पर आउट होकर उन्होंने अपने फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। बहरहाल, अब आगे मैच में किसका प्रदर्शन कैसा रहता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।