newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Fifa 2022: फीफा वर्ल्ड कप में फिर दिखा रोनाल्डो का जादू, मेसी और पेले को पछाड़ क्रिस्टियानो ने हासिल किया ये कीर्तिमान

Fifa 2022: क्रिस्टियानो उनमें से है जो खुद के ही रिकॉर्ड तोड़ते नजर आते है पहले खुद रिकॉर्ड बनाते है फिर खुद रिकॉर्ड तोड़ते है। घाना के खिलाफ हुए मुकाबले में गोल करने के साथ ही रोनाल्डो पांच अलग-अलग विश्व कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए है।

नई दिल्ली। फुटबॉल इतिहास के महान खिलाड़ियों में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम से तो आज हर कोई वाकिफ होगा। वह खिलाड़ी जिसका जन्म ही फुटबॉल में रिकॉर्ड तोड़ने के लिए हुआ है। रोनाल्डो पुर्तगाल की तरफ से अपना पहला मैच खेलने के लिए गुरुवार, 24 नवंबर को मैदान में उतरे, और मैदान में उतरते ही इन्होंने इतिहास रच दिया। क्रिस्टियानो उनमें से है जो खुद के ही रिकॉर्ड तोड़ते नजर आते है पहले खुद रिकॉर्ड बनाते है फिर खुद रिकॉर्ड तोड़ते है। घाना के खिलाफ हुए मुकाबले में गोल करने के साथ ही रोनाल्डो पांच अलग-अलग विश्व कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए है।

पुर्तगाल ने जीत हासिल की

यह मैच स्टेडियम 974में खेला गया जहां ग्रुप H के बेहद रोमांचक मुकाबले में पुर्तगाल ने घाना के खिलाफ 3-2 से शानदार जीत हासिल की। पुर्तगाल पहले मैच में काफी स्लो रहा उसके बाद उशने दूसरे हाफ से रफ्तार पकड़कर मैच में शानदार वापसी की, पुर्तगाल ने मैच में अपना कमाल दिखाते हुए मैच में जीत दर्ज की। रोनाल्डो के अलावा जाओ फेलिक्स और राफेल लियाओ ने भी टीम के लिए गोल किए। वहीं घाना की तरफ से भी कप्तान आंद्रे आयेव और उस्मान बुखारी ने गोल किया। हालांकि, इसके बावजूद वो जीत हासिल नहीं कर पाए।

रोनाल्डो ने रचा इतिहास

वहीं इस मैच में रोनाल्डो ने मैच के 65वें मिनट में पेनल्टी के जरिए गोल कर इतिहास रचा। इससे पहले करिश्माई फुटबॉलर ने साल 2006, 2010, 2014, 2018 के विश्व कप में गोल किया था। हालांकि, इस बार रोनाल्डो ने इस मामले में महान फुटबॉलप लियोनल मेसी और पेले को पछाड़ दिया है। दूसरे हाफ में रोनाल्डो ने 65वें मिनट में गोल कर घाना टीम को शिकस्त दे कर पुर्तगाल टीम को 1-0 से आगे किया।