
नई दिल्ली। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने आज वानखेड़े स्टेडियम में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के स्टैच्यू का उद्घाटन किया। मास्टर ब्लास्टर की प्रतिमा स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर स्टैंड के पास लगाई गई। ये प्रतिमा दिग्गज क्रिकेटर के जीवन के 50 सालों को समर्पित है। इसके साथ ही जानकारी दें कि तेंदुलकर दूसरे खिलाड़ी है जिनकी प्रतिमा किसी स्टेडियम में लगी है। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, बीसीसीआई सचिव जय शाह, BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, एनसीपी प्रमुख और पूर्व BCCI और ICC प्रमुख शरद पवार, MCA अध्यक्ष अमोल काले मौजूद रहे। सचिन तेंदुलकर ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला यानी 200वां टेस्ट मैच इसी ग्राउंड पर खेला था। बता दें कि सचिन की प्रतिमा का इनॉगरेशन ऐसे वक्त में किया गया है, जब कल यानी 2 नवंबर को विश्व कप में भारत का मुकाबला श्रीलंका के साथ होना है।
#WATCH मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। https://t.co/1gP9eUACUa pic.twitter.com/pAZj2fvX4o
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2023
मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम मास्टर ब्लास्टर सचिन के लिए काफी यादगार है। इसी मैदान पर उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला यानी 200वां मैच वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ खेला था। इस मैच में उन्होंने 74 रन की पारी खेली थी। टीम इंडिया ने इस मैच में वेस्टइंडीज को बुरी से रौंदा था। भारत ने यह टेस्ट एक पारी और 126 रन से जीता था। इसके अलावा क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन का विश्व कप का खिताब जीतने का सपना भी इस मैदान में पूरा हुआ था।
#WATCH मुंबई: दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने वानखेड़े स्टेडियम में पहुंचने पर एक दिव्यांग प्रशंसक से मिलकर उसे अपना ऑटोग्राफ दिया। pic.twitter.com/stpYvXgQ2A
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2023
भारतीय टीम ने वानखेड़े स्टेडियम में दूसरी बार साल 2011 में विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने इसी ग्राउंड पर फाइनल मैच में श्रीलंका को हराया था। श्रीलंका ने विश्व कप के फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 274 रन का टारगेट दिया था। इस लक्ष्य को भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया था।
मुंबईतील वानखेडे स्टेडियममध्ये उभारण्यात आलेल्या विख्यात क्रिकेटपटू, भारतरत्न @sachin_rt यांच्या भव्य पुतळ्याचे आज मुख्यमंत्री @mieknathshinde यांच्या हस्ते अनावरण करण्यात आले.
या सोहळ्यास भारतरत्न सचिन तेंडुलकर यांच्यासह त्यांचे कुटुंबिय, ज्येष्ठ नेते खासदार शरद पवार, क्रीडा व… pic.twitter.com/PQ7flhwR03— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) November 1, 2023
टीम इंडिया 12 अंक के साथ अंक तालिका में टॉप पर
विश्व कप की बात करें तो, टीम इंडिया ने अपने सभी 6 मैचों में जीत हासिल की। भारत ने अंक तालिका पर पहले 12 अंक के साथ पहले स्थान पर कायम है। भारत का अगला मुकाबला श्रीलंका के साथ कल यानी 2 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। दोनों टीमें करीब 11 साल बाद इस मैदान में खेलने उतरेगी।