
नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) अक्सर अपनी मैरिड लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। दोनों की शादी के वक्त से ही कई ऐसी चीजें देखने को मिली जिसे लेकर काफी बवाल हुआ लेकिन बावजूद इसके दोनों ने अपने रिश्ते को काफी मजबूत बनाए रखा। दोनों एक दूसरे से दूर रहने के बाद भी एक दूसरे के लिए प्यार जताते रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों अक्सर अपने क्वालिटी टाइम की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते हैं। दोनों की शादी को 12 साल हो चुके हैं और उनकी एक बेटा भी है लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है वो दोनों के फैंस को दुखी कर सकती है। दरअसल, कहा जा रहा है दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा। खबरें तो यहां तक हैं कि दोनों जल्द ही एक दूसरे से अलग भी हो सकते हैं।
साल 2010 में हुई थी शादी
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा साल 2010 में पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक (Sania Mirza Shoaib Malik Marriage in Trouble) के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। इस शादी के दौरान ही काफी बवाल देखने को मिला था। दरअसल, हुआ ये था कि दोनों की शादी के दौरान एक अन्य महिला ने आरोप लगाते हुए कहा था कि वो शोएब की पहली पत्नी हैं लेकिन बावजूद इसके दोनों ने अपने रिश्ते को संभाले रखा। इस शादी से दोनों का एक बेटा है जिसका नाम इज़हान मिर्ज़ा मलिक है।
View this post on Instagram
पाकिस्तानी मीडिया में हो रहा दावा!
पाकिस्तानी मीडिया में इसे लेकर चर्चा तेज है कि दोनों की शादी खतरे में है। दोनों की शादी में खटपट का अंदेशा लोग इसलिए लगा रहे हैं क्योंकि हाल ही में बेटे इजहान का जन्मदिन था तो शोएब और सानिया दोनों ने साथ में इसे सेलिब्रेट किया। हालांकि शोएब मलिक ने तो इस बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की लेकिन सानिया मिर्जा ने ऐसा नहीं किया। पाकिस्तानी मीडिया में खबरें हैं कि शोएब मलिक ने एक शो के दौरान सानिया को धोखा दिया। दोनों के बीच अलग होने की खबरों को इसलिए भी ज्यादा बल मिलने लगा है क्योंकि हाल ही में सानिया मिर्जा ने एक पोस्ट किया है जिसमें वो अपने बेटे के साथ नजर आ रही है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कमेंट में लिखा है, ‘ये वो पल हैं जो कि मुझे मुश्किल वक्त से निकालते हैं’।
View this post on Instagram
सानिया मिर्जा की ये पोस्ट देखने के बाद अब उनके फैंस परेशान हो रहे हैं। यहां बता दें कि अब तक सानिया और शोएब मलिक दोनों की तरफ से इसे लेकर कुछ साफ तौर पर नहीं कहा गया है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में क्या कुछ देखने को मिलेगा।