newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shahid Afridi Indian Flag: पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने किया तिरंगे का अपमान!, वायरल Video देख भड़के यूजर्स ने निकाला गुस्सा

Shahid Afridi Indian Flag: माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर अफरीदी के इस वायरल वीडियो को शेयर कर उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। चलिए आपको बताते हैं क्या है ऐसा शाहिद अफरीदी के इस वायरल हो रहे वीडियो में और क्यों किया जा रहा है उन्हें ट्रोल…

नई दिल्ली। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी इस वक्त काफी चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, अफरीदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में वो भारत के तिरंगे के साथ कुछ ऐसा करते हुए नजर आ रहे हैं जिसके बाद उनकी खूब आलोचना हो रही है। शाहिद अफरीदी के इस वीडियो को देखने के बाद भारतीयों का गुस्सा भड़क गया है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर अफरीदी के इस वायरल वीडियो को शेयर कर उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। चलिए आपको बताते हैं क्या है ऐसा शाहिद अफरीदी के इस वायरल हो रहे वीडियो में और क्यों किया जा रहा है उन्हें ट्रोल…

Shahid Afridi Indian Flag..

क्या है वायरल हो रहे वीडियो में…

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि क्रिकेटर अपने फैंस को ऑटोग्राफ दे रहे हैं। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि शाहिद अफरीदी एक सुरक्षाकर्मियों को ऑटोग्राफ दे रहे हैं। ऑटोग्राफ लेने के बाद सुरक्षाकर्मी उन्हें धन्यवाद कहकर चला जाता है।

Shahid Afridi Indian Flag..

क्यों हो रहे हैं ट्रोल

अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर शाहिद अफरीदी ट्रोल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि फैन के दिए तिरंगे पर ऑटोग्राफ देने के लिए शाहिद अफरीदी उसे अपनी जांघ पर रखा हुआ है। भारतीय जांघ पर तिरंगे को रखे जाने से नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर भारतीय यूजर्स अफरीदी को ये कहकर ट्रोल कह रहे हैं कि जिस तिरंगे को हम अपने सिर-आंखों पर रखते हैं अफरीदी ने उसे जांघ में रखकर अपमान किया है।

नीचे देखिए ट्विटर पर आए यूजर्स के रिएक्शन

भारत के खिलाफ जहर उगलने में आगे रहते हैं अफरीदी

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी भारत के खिलाफ अपने बयानों को लेकर अक्सर ही चर्चा में रहते हैं। कश्मीर के मुद्दे पर भी शाहिद अफरीदी काफी बयान बाजी कर चुके हैं। यही वजह है कि पाकिस्तान में तो उनकी खूब वाहवाही होती है लेकिन भारत में उनके लिए लोगों के दिल में गुस्सा देखने को मिलता है। अब अपने इस वायरल वीडियो को लेकर वो भारतीयों के निशाने पर आ गए हैं।