नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच चेन्नई में खेले जा रहे टेस्ट मैच में आज एक भारत की तरफ से एक नहीं बल्कि कई जबर्दस्त रिकॉर्ड बने। भारतीय टीम की ओपनर शेफाली वर्मा ने सबसे तेज दोहरा शतक लगाते हुए इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में अपना नाम दर्ज करा दिया। इससे पहले ओपनर स्मृति मंधाना ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते शतक जमाया और 149 रनों की पारी खेली। इस तरह से स्मृति और शेफाली के बीच पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 292 रनों की साझेदारी हुई। महिला टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग करते हुए किसी भी विकेट के लिए यह सबसे बड़ी पार्टनरशिप है।
Shafali Verma smashes the fastest double hundred in women’s Test cricket history during a one-off Test match against the women’s South African team at M Chidambaram Stadium in Chennai, today.
(Pic source: BCCI Women) pic.twitter.com/RsJbW1yicR
— ANI (@ANI) June 28, 2024
शेफाली 195 गेंदों में 205 रन बनाकर रन आउट हुईं। शेफाली ने केवल 194 गेंद में डबल सेंचुरी लगाकर महिला क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इसके पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड के नाम था जिन्होंने 248 गेंद में डबल सेंचुरी लगाई थी। शेफाली महिला टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाली भारत की दूसरी क्रिकेटर बन गईं हैं। उनसे पहले भारत की तरफ से यह कारनामा मिताली राज ने किया था। मिताली ने साल 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ 214 रनों की पारी खेलकर इतिहास रच दिया था। शेफाली ने अपनी आज की दोहरे शतक वाली पारी में 23 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के आए। शैफाली ने अपने टेस्ट करियर में पहली बार शतक लगाया और वो भी दोहरा शतक।
🚨 Milestone Alert 🚨
2⃣9⃣2⃣
This is now the highest opening partnership ever in women’s Tests 🙌
Smriti Mandhana & Shafali Verma 🫡🫡
Follow the match ▶️ https://t.co/4EU1Kp7wJe#TeamIndia | #INDvSA | @IDFCFIRSTBank | @mandhana_smriti | @TheShafaliVerma pic.twitter.com/XmXbU9V3M6
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 28, 2024
इससे पहले शेफाली ने 4 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें कुल 338 रन बनाए थे। आज के दोहरे शतक से पहले उनके टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 96 रन का था। वहीं स्मृति मंधाना ने 161 गेंदों में 27 चौके और 1 छक्के की मदद से 149 रन बनाए। इससे पहले स्मृति मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका के ही खिलाफ वन डे सीरीज में लगातार दो शतक लगाकर ऐसा करने वाली भारत की पहली महिला क्रिकेटर बन चुकी हैं। खबर लिखे जाने तक जब शेफाली वर्मा आउट हुईं उस समय भारतीय टीम का स्कोर 411 रन हो चुका था। इस प्रकार आज का दिन पूरी तरह से टीम इंडिया के नाम रहा और दोनों ओपनर खिलाड़ियों की ताबड़तोड़ बैटिंग के चलते दक्षिण अफ्रीका की हालत पतली हो गई है।