Connect with us

खेल

Shubhaman Gill: न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक के बाद शुभमन गिल ने तोड़ा सुरेश रैना का रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली की बराबरी

Shubhaman Gill : अब शुभमन गिल सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली की बराबरी पर आकर खड़े हो गए हैं, लेकिन देखना ये भी दिलचस्प होगा कि क्या शुभमन गिल का रिकॉर्ड कोई और खिलाड़ी तोड़ पाएंगे या फिर आने वाले कई साल तक ये रिकॉर्ड यूं ही बना रहेगा।

Published

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल का बल्ला ऐसा चला कि हर गेंदबाज उनके सामने घुटनों पर आ गया। वो अब टीम इं​डिया के अब स्टार खिलाड़ी बन गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शानदार शतक लगाया और तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार हो गए हैं। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को ​डिसाइडर मैच में 168 रन से हरा दिया और अपनी सबसे बड़ी जीत भी दर्ज की। टीम इंडिया की इस जीत में सबसे बड़ा योगदान शुभमन गिल का ही रहा। शुभमन गिल ने इस बीच मैच में सुरेश रैना का कीर्तिमान तोड़ दिया है। इतना ही नहीं, एक ही झटके में गिल ने सचिन तेंदुलकर और पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज विनोद कांबली की बराबरी की बराबरी कर ली।

आपको बता दें कि भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज के आखिरी मैच में शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली। अब वे भारत की ओर से सबसे कम उम्र में टी20 शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। शुभमन गिल की उम्र एक फरवरी 2023 को 23 साल और 146 दिन थी। इससे पहले ये कीर्तिमान सुरेश रैना के नाम पर था, जिन्होंने 23 साल और 156 दिन की उम्र में पहला टी20 इंटरनेशन शतक लगाया था। वहीं अगर टेस्ट ​क्रिकेट की बात करें तो भारत की ओर से सबसे कम उम्र में सचिन तेंदुलकर ने शतक जड़ा था।

वहीं दूसरी तरफ आपको बता दें कि जब उनका पहला शतक आया तब उनकी उम्र 17 साल 107 दिन की थी। वहीं वनडे में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का कीर्तिमान बाएं हाथ के बल्लेबाज रहे विनोद कांबली के नाम है। उन्होंने जब अपना पहला वनडे शतक लगाया था, तब उनकी उम्र 21 साल की थी। यानी अब शुभमन गिल सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली की बराबरी पर आकर खड़े हो गए हैं, लेकिन देखना ये भी दिलचस्प होगा कि क्या शुभमन गिल का रिकॉर्ड कोई और खिलाड़ी तोड़ पाएंगे या फिर आने वाले कई साल तक ये रिकॉर्ड यूं ही बना रहेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement