नई दिल्ली। एशिया कप 2023 का तीसरा मुकाबला भारत-पाकिस्तान के बीच कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। फिलहास, टीम इंडिया लड़खड़ाती हुई नजर आ रही है। पहले रोहित शर्मा 11 रन पर आउट हुए और इसके बाद विराट कोहली भी महज 4 रन बनाकर पवेलियन रवाना हो गए। टीम इंडिया के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी करने उतरे शाहीन अफरीदी ने ताश के पत्तों की तरह बिखेर दिया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ प्रशंसकों का आक्रोश देखने को मिल रहा है। उधर, मैदान में इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों की गैर-मौजूदगी में शुभमन गिल बखूबी टीम के काफिले को आगे बढ़ा रहे थे, लेकिन ना जाने उन्हें किसकी नजर लग गई कि वो भी 10 रन बनाकर ही पवेलियन रवाना हो गए।
Prince Shubman Gill :-
On roads vs top quality
Vs minnows fast bowlers pic.twitter.com/FWgI7ZOKNN— 𝓩𝓾𝓷𝓪𝓲𝓻𝓪 🇵🇰 (@ItxmeZuni) September 2, 2023
वहीं, उनके आउट होने की स्थिति को कैमरे में चार अलग-अलग एंगल से कवर किया गया जिसकी तस्वीर और वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे गिल आउट हुए। टीम इंडिया अभी मुश्किल दौर से गुजर रही है। गिल के आउट होने की स्थिति को रिप्ले के इतिहास में पहली बार चार अलग-अलग एंगल से दिखाया गया है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि किसी खिलाड़ी के आउट होने की स्थिति को रीप्ले में चार अलग-अलग एंगल में दिखाया गया हो। यकीनन, यह पल गिल के लिए भी काफी निराशाजनक रहा। क्रिज पर उनकी मुद्रा देखकर प्रशंसकों को उनसे उम्मीदें थीं कि वो विराट और रोहित की गैर-मौजूदगी में कुछ खास कमाल कर पाए, लेकिन अफसोस उन्होंने भी उम्मीदों पर पानी ही फेर दिया।
उधर, अगर पाकिस्तान के प्रदर्शन की बात करें, तो विरोधी टीम के गेंदबाज टीम इंडिया पर भारी पड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि पाकिस्तानी गेंदबाजी बारिश का भरपूर फायदा उठाते हुए नजर आ रहे हैं। बहरहाल, अब किस खिलाड़ी का प्रदर्शन कैसा रहता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।
शुभमन गिल के आउट होने पर मजेदार मीम्स
SHAADI CANCELLED 👍 #INDvsPAK #ShubmanGill pic.twitter.com/YdpqtZXTxV
— d (@whocaresx___) September 2, 2023
Such has been the day for India’s top-order batters
Rohit Sharma – 11(22)
Shubman Gill – 10(32)
Virat Kohli – 4(7)#Rohitsharma #Shubmangill #Viratkohli #INDVsPAK #AsiaCup2023 #Cricket pic.twitter.com/XCRuVAGhMO— RAM Kumar (@7a2475be20c0405) September 2, 2023
FUTURE hoon FUTURE mein chalunga.#ShubmanGill #INDvsPAK pic.twitter.com/atZrI4EntG
— vishu ~ (@SrkVishu) September 2, 2023
Shubman Gill from dressing room.!!#INDvsPAK#PAKvIND #AsiaCup2023 #pakvsind pic.twitter.com/H5Pshjgmyn
— MOWGLI (@AsliMowgli) September 2, 2023
Shubman Gill’s last 11 international innings.
20, 0, 37, 13, 18, 6, 10, 29, 7, 34, 10
No Ahmedabad, no party for Gill. But but he’s better than Ruturaj da 😭😭🤣#INDvsPAK pic.twitter.com/zKmBGffzqm
— HemaPriya07 (@attitudegirl___) September 2, 2023