आंध्र प्रदेश गैस त्रासदी पर स्पोर्ट्स इंडस्ट्री ने ट्विटर पर जताया शोक

भारतीय खेल समुदाय ने आंध्र प्रदेश में विशाखापट्टनम के आरआर वेंकटपुरम गांव में गुरुवार तड़के एक केमिकल यूनिट में गैस रिसाव में मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना ने लोगों को भोपाल गैस त्रासदी की यादें ताजा कर दी है।

Avatar Written by: May 7, 2020 5:48 pm

नई दिल्ली। भारतीय खेल समुदाय ने आंध्र प्रदेश में विशाखापट्टनम के आरआर वेंकटपुरम गांव में गुरुवार तड़के एक केमिकल यूनिट में गैस रिसाव में मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना ने लोगों को भोपाल गैस त्रासदी की यादें ताजा कर दी है।

भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को हुए इस हादसे को लेकर दुख प्रकट किया है और हादसे में जान गंवानें वालों को श्रद्धांजलि दी है।

कोहली ने ट्विटर पर लिखा, ” उन लोगों के साथ मेरी संवदेनाएं हैं जिन्होंने विजाग गैस लीक हादसे में अपनों को खोया है। मैं उन सबके लिए प्रार्थना करता हूं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।”

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, ” विजाग से मिली खबर सुनकर बहुत स्तब्ध हूं। पीड़ित लोगों की सुरक्षा के लिए दुआएं कर रही हूं।”

स्टार आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा, “अब गैस त्रासदी। हे भगवान। तस्वीरें बहुत परेशान कर रही है। भगवान दया करो।”

आलराउंडर हार्दिक पांड्या ने कहा, “पीड़ित लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं और लोगों की जल्द ठीक होने की दुआ करता हूं।”

विश्व चैंपियन और स्टार भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने कहा, ” विजाग गैस रिसाव के ²श्यों को देखकर दिल टूट गया। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं, उन लोगों के साथ है।”

सायना नेहवाल ने कहा, ” काफी दर्दनाक हादसा। विजाग में गैस रिसाव के कारण मानव जीवन का बहुत नुकसान हुआ। भगवान से प्रार्थना करो। पीड़ित परिवारों को हिम्मत दें भगवान।”

अनुभवी पुरुष बैडमिंटन खिलाडी किदांबी श्रीकांत ने कहा, ” विजाग गैस लीक के बारे में सुनकर बहुत परेशान हूं। पीड़ित लोगों के जल्द से जल्द ठीक होने की उम्मीद। हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। सुरक्षित रहें विजाग।”