newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

IPL Auction 2021: स्टीव स्मिथ को दिल्ली ने 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा

IPL Auction 2021: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 सीजन के लिए गुरुवार को चेन्नई में शुरू हुई खिलाड़ियों की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स और आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को दिल्ली कैपिटल्स ने 2.20 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा।

चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 सीजन के लिए गुरुवार को चेन्नई में शुरू हुई खिलाड़ियों की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स और आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को दिल्ली कैपिटल्स ने 2.20 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। स्मिथ का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। बेस प्राइस पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने पहली बोली लगाई, जिसके बाद 20 लाख और बढ़ाकर 2.20 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीद लिया। दिल्ली की टीम ने बीते सीजन में फाइनल खेला था।

आईपीएल 13 में स्मिथ राजस्थान रॉयल्स के लिए बतौर कप्तान खेले थे, लेकिन नए सीजन के लिए क्लब ने उन्हें रिलीज कर संजू सैमसन को कप्तान बनाया है। शुरुआत में चार खिलाड़ी अनसोल्ड रहे। इनमें करुण नायर (50 लाख बेस प्राइस), एरॉन फिंच 1 करोड़) , इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स (1.5 लाख बेस प्राइस) और इंग्लैंड के ही जेसन रॉय (2 करोड़ रुपये बेस प्राइस) शामिल हैं।

कोलकाता ने शाकिब को 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा

सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व बल्लेबाज और बांग्लादेश के आलराउंडर शाकिब अल हसन को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा। शाकिब का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। पंजाब किंग्स ने सबसे पहले शाकिब को 2.2 करोड़ रुपये लिए बोली लगाई। लेकिन फिर कोलकाता नाइट राइडर्स ने शाकिब को 3.20 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ लिया।

बीते सीजन में शाकिब प्रतिबंध के कारण आईपीएल में अपनी सेवाएं नहीं दे सके थे। अब वह इंटरनेशनल और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में लौट चुके हैं।