newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sunil Gavaskar On MI Captancy: सुनील गावस्कर ने क्यों कहा रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाना सही फैसला

Sunil Gavaskar On MI Captaincy: सुनील गावस्कर ने हाल ही में एक शो पर मुंबई इंडियंस की कप्तानी में हुए फेरबदल पर कुछ ऐसा कह दिया जो रोहित शर्मा के फैंस को रास नहीं आ रहा है.

 नई दिल्ली।  भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. सुनील गावस्कर ने हाल ही में एक शो पर मुंबई इंडियंस की कप्तानी में हुए फेरबदल पर कुछ ऐसा कह दिया जो रोहित शर्मा के फैंस को रास नहीं आ रहा है. स्टार स्पोर्ट्स के एक शो में सुनील गावस्कर ने कहा कि रोहित शर्मा पिछले 2 साल से मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए थोड़ा थके हुए नजर आ रहे थे. रोहित पिछले कुछ सालो से भारत के तीनो प्रारूपों में कप्तानी कर रहे थे। ऐसे में मुंबई से कप्तानी हटाकर उनके ऊपर से भार कम कर दिया गया है.

सुनील ने आगे बातचीत करते हुए कहा कि मुंबई इंडियंस ने जो फैसला लिया है उसमे हमे सही और गलत नहीं देखना चाहिए। मुंबई ने भविष्य को देखते हुए रोहित को हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तानी दी है। हार्दिक ने गुजरात की कप्तानी करते हुए अच्छा रिजल्ट दिया है। सुनील गावस्कर का मानना है कि मुंबई ने हार्दिक को कप्तानी सोच विचार कर दिया होगा.

सुनील गावस्कर पर भड़के फैंस

 सुनील गावस्कर का रोहित को कप्तानी से हटाने के फैसले को सही ठहराने  वालाबयान लोगों को कुछ ख़ास पसंद नहीं आ रहा है. सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा के फैंस सुनील गावस्कर के बयान से सहमत नजर नहीं आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर हार्दिक-रोहित को लेकर चल रहे विवाद पर सुनील गावस्कर के नए बयान ने एक नई डिबेट शुरू कर दी है.

रोहित शर्मा का का आईपीएल में रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बनाया है. मुंबई और चेन्नई मात्र 2 टीम है जिन्होंने 5 बार आईपीएल का ख़िताब जीता है. आईपीएल 2024 की शुरुआत बहुत जल्द होने वाली है। इस बार मुंबई की कप्तानी पहली बार हार्दिक पांड्या करते हुए दिखेंगे। अब देखना होगा क्या हार्दिक अपनी कप्तानी में मुंबई को छठी बार चैंपियन बना पाते है या नहीं