newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

IPL 2022: सुनील गावस्कर ने RR के बल्लेबाज की पत्नी के लिए दिया विवादित बयान, अब फैंस कर रहे कमेंट्री से हटाने की हो रही मांग

IPL 2022: वैसे तो सुनील गावस्कर हमेशा ही नपी-तुली बातें ही करते हैं। लेकिन कुछ मौकों पर वो कुछ ऐसा बोल देते हैं कि जिससे विवाद होना लाजमी हो जाता है। ठीक ऐसा ही वाक्या बीते दिन यानी शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के मैच के दौरान हुआ।

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 के इस सीजन में कई रोमांचक मैच देखने को मिले हैं और आईपीएल में होने वाले मैचों का रोमांच तब  ज्यादा बढ़ जाता है, जब इसमें कमेंट्री करने वाले कमेंटेटर अपनी जुबान के तड़के से मैच में जायका लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। इसी कड़ी में आज हम भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी सुनील गावस्कर की बात कर रहे हैं। दरअसल, सुनील गावस्कर हिंदुस्तान में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व जगत में क्रिकेट के लिए प्ररेणा का स्रोत रहे हैं। दुनिया में उनको महानतम क्रिकेटरों की सूची में शामिल किया जाता है। अगर बात करे भारत की तो यहां पर सुनील गावस्कर को उनके भारतीय क्रिकेट में दिए गए योगदान के लिए काफी सम्मान दिया जाता है। उनको ही देखकर वर्तामान में मौजूद कई क्रिकेटरों ने क्रिकेट खेलना शुरू किया था।

sunil gawaskar

सुनील गावस्कर ने क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद क्रिकेट में कमेंट्री के तौर पर अपने आप को काबिज किया। अब तक उन्होंने देश और विदेश में कई जगह हिंदी और अंग्रेजी में कमेंट्री की है। इसके साथ ही आईपीएल के पहले सीजन से ही वो इस लीग के लिए हिंदी और अंग्रेजी में कमेंट्री कर रहे हैं।

ये क्या कह गए सुनील गावस्कर

वैसे तो सुनील गावस्कर हमेशा नपी-तुली बातें ही करते हैं। लेकिन कुछ मौकों पर वो कुछ ऐसा बोल देते हैं कि जिससे विवाद होना लाजमी हो जाता है। ठीक ऐसा ही वाक्या बीते दिन यानी शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के मैच के दौरान हुआ। दरअसल, इस मैच में सुनील गावस्कर अंग्रेजी में कमेंट्री कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने राजस्थान के खिलाड़ी सिमरॉन हेटमायर के लिए कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद अब उनको सोशल मीडिया पर यूजर्ज द्वारा कमेंट्री से हटाए जाने की मांग की जा रही है। शिमरॉन हेटमायर राजस्थान के लिए 15वें ओवर की लास्ट गेंद पर बल्लेबाजी करने आए। इसी दौरान सुनील गावस्कर ने हेटमायर के लिए कहा कि ‘शिमरॉन हेटमायर की पत्नी ने डिलिवर कर दिया है। क्या हेटमायर राजस्थान के लिए डिलिवर करेंगे’? इसके बाद अब सोशल मीडिया पर यूजर्स सुनील गावस्कर को इस बात के लिए काफी लताड़ लगा रहे हैं।


बता दें कि शिमरॉव हेटमायर ने कुछ दिन पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम से 4-5 दिन का ब्रेक लिया था। इस दौरान वह अपने घर गए थे, क्योंकि उनके पहले बच्चे की डिलिवरी होनी थी। जिसके लिए वह अपनी पत्नी के पास गए थे।