Connect with us

खेल

Sunil Gavaskar: सुनील गावस्कर पर टूटा दुखों का पहाड़, परिवार के इस सदस्य का हुआ निधन

Sunil Gavaskar’s mother passed away :विषम परिस्थितियों की वजह से वे अपनी मां के साथ अंतिम पल नहीं बिता पाए। जिसका उन्हें ताउम्र मलाल रहेगा। मां के निधन के बाद खिलाड़ी शोक संतृप्त हैं। उनके अजीज अभी उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। साल 2022 में आईपीएल के दौरान उनकी मां को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

Published

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके घर मातम पसरा है। दुख की इस घड़ी में भी उन्होंने जिस तरह अपनी संवेदनाओं को छुपाते हुए पहले अपना फर्ज निभाया, खिलाड़ी के उस जज्बे को हर कोई सलाम कर रहा है। दरअसल, सुनील की मां मीनल गावस्कर का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वे पिछले एक वर्ष से बीमार थीं। जिस वक्त सुनील को उनके मां के निधन की खबर लगी, उस वक्त वह भारत-बांग्लादेश के टेस्ट मैच के बीच कमेंट्री कर रहे थें, लेकिन जैसे ही उन्हें खबर लगी तो उन्होंने अपने दुख छुपाकर कमेंट्री जारी रख अपना फर्जी निभाया।

बता दें विषम परिस्थितियों की वजह से वे अपनी मां के साथ अंतिम पल नहीं बिता पाए। जिसका उन्हें ताउम्र मलाल रहेगा। मां के निधन के बाद खिलाड़ी शोक संतृप्त हैं। उनके अजीज अभी उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। साल 2022 में आईपीएल के दौरान उनकी मां को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस वक्त सुनील गावस्कर अपनी मां से बीच-बीच में भेंट करते रहते थे। खिलाड़ी को अपनी मां से बहुत लगाव था। बचपन से जब सुनील बल्लेबाजी करते थें, तो उनकी मां बॉलिंग करती थीं। खेल के दौरान उनकी मां हमेशा उन्हें उत्साहित करती थीं। खिलाड़ी बताते हैं कि उनकी मां उनके लिए प्रेरणास्रोत रहीं।

वहीं, सुनील गावस्कर ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान कई अविस्मरणीय कीर्तिमान स्थापित किए हैं। बता दें कि उन्होंने 73 साल के सुनील गावस्कर के नाम भारत के लिए 125 टेस्ट मैचों में 10,125 रनों का रिकॉर्ड है, जिसमें 34 शतक और 45 अर्धशतक शामिल हैं। सुनील गावस्कर ने भारत के लिए 108 वनडे मैचों में 3092 रन भी बनाए हैं। इतना ही नहीं, कई बार सुनील गवास्कर समय-समय पर नए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी करते रहते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement