newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

IND vs WI: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा बन गए रिपोर्टर, रहाणे के सामने दागे ये सवाल, देखें Video

IND vs WI: एक मिनट के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा टीम के उपकप्तान रहाणे के सामने कई सवाल दाग रहे है। वो एक के बाद रहाणे के सामने सवालों की बौछार लगा रहे है। हालांकि इस दौरान रोहित शर्मा ने उनसे कई मजेदार प्रश्न भी किए। सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा का रिपोर्टर वाला अंदाज लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। 

नई दिल्ली। इन दिनों टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे पर है। जहां टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 12 जुलाई से 2 मैचों की टेस्ट शुरू होगी। भारतीय टीम मैच से पहले नैट प्रैक्टिस के दौरान जमकर पसीना बहा रही है। इसी बीच वहां से टीम इंडिया के लगातार वीडियो सामने आ रहे है। हाल ही में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने  महान क्रिकेटर सर गारफील्‍ड सोबर्स से भेंट की थी। इसी बीच अब वेस्टइंडीज से भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा रिपोर्टर बने है और उपकप्तान से अंजिक्य रहाणे से कई सवाल पूछ रहे है। बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसका वीडियो साझा किया है।

rohit and rahane

एक मिनट के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा टीम के उपकप्तान रहाणे के सामने कई सवाल दाग रहे है। वो एक के बाद रहाणे के सामने सवालों की बौछार लगा रहे है। हालांकि इस दौरान रोहित शर्मा ने उनसे कई मजेदार प्रश्न भी किए। सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा का रिपोर्टर वाला अंदाज लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है।

rohit sharma

सबसे पहले रोहित शर्मा उनसे पूछते है कि वेस्टइंडीज आप कई बार आए हो। इस विकेट पर काफी बार क्रिकेट खेला है, रन भी बनाए है। जो टीम के नए खिलाड़ी आए है उनको क्या बताना चाहेंगे। कप्तान के इस सवाल का उप कप्तान रहाणे जवाब देते हुए कहते, सभी नए खिलाड़ी को धैर्य रखना जरूरी है।

आगे रोहित शर्मा उनसे सवाल पूछते है कि यहां पर माहौल एकदम चिल्ड होता है क्रिकेटर लोगों के लिए कितना जरूरी है जब काम हो कम पर फोक्स किया जाए। पांच बजे के बाद क्या करना है वो बाद में सोचे। जिस पर उपकप्तान हंसते हुए जवाब देते है कि आपको उस कंट्री में आकर उसी की तरह रहना होता है। हालांकि बारिश भी हो जाती है। बता दें कि क्रिकेट के मैदान से रोहित शर्मा के मजाकियां अंदाज वाले कई वीडियो सामने आते रहते है।