
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड ने भारतीय सरजमीं पर एक ऐसा इतिहास रच दिया है जो भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ा झटका साबित हुआ। मुंबई में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 25 रनों से मात देकर सीरीज में 3-0 की करारी शिकस्त दी। यह पहली बार हुआ है कि किसी टीम ने भारत को घरेलू मैदान पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में व्हाइटवॉश किया हो।
91 साल बाद भारत में मिली 3-0 से हार
टीम इंडिया ने अपनी पहली घरेलू टेस्ट सीरीज उन्नीस सौ तैंतीस-चौंतीस में इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी। तब इंग्लैंड ने भारत को दो-शून्य से हराया था। इसके बाद करीब इक्यानवे सालों के इंतजार के बाद अब न्यूजीलैंड ने इतिहास रचते हुए भारत को तीन-शून्य से हराया। इस ऐतिहासिक जीत के नायक रहे न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम, जिनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
New Zealand wrap up a remarkable Test series with a 3-0 whitewash over India following a thrilling win in Mumbai 👏 #WTC25 | 📝 #INDvNZ: https://t.co/XMfjP9Wm9s pic.twitter.com/vV9OwFnObv
— ICC (@ICC) November 3, 2024
147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रही टीम इंडिया
मुंबई टेस्ट में तीसरे दिन टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 147 रनों का लक्ष्य था। लेकिन छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया लड़खड़ा गई। टीम ने अपना पहला विकेट कप्तान रोहित शर्मा के रूप में 13 रन पर गंवाया। इसके बाद विकेटों का पतन रुकने का नाम नहीं ले रहा था। भारतीय टीम ने महज 29 रनों पर अपने पांच महत्वपूर्ण विकेट खो दिए थे।
लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 121 रनों पर सिमट गई। ऋषभ पंत ने टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेली और 64 रनों का योगदान दिया, जिसमें 9 चौके और 1 छक्का शामिल था। हालांकि, टीम के अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके और न्यूजीलैंड ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।
🚨 WTC POINTS TABLE…!!! 🚨 pic.twitter.com/rc7oGYBPkz
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 3, 2024
टेस्ट का पूरा हाल
मैच की शुरुआत में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पहली पारी में 235 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 263 रन बनाकर थोड़ी बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में न्यूजीलैंड सिर्फ 174 रनों पर सिमट गई और भारत को 147 रनों का आसान-सा लक्ष्य दिया। लेकिन, दुर्भाग्य से टीम इंडिया यह लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और 121 रन पर ऑलआउट हो गई।