
नई दिल्ली। अपने बल्ले से रनों की बौछार करके प्रतिद्वंदी टीम की कमर तोड़ने को अपना शगल समझने वाले टीम इंडिया के तेजतर्रार बल्लेबाजों में शुमार पृथ्वी शॉ पर हमला हो गया। हालांकि, पुलिस ने फौरन मामले को संज्ञान में लेने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। आखिर क्यों हुआ भारतीय खिलाड़ी पर हमला? कौन थे हमलावर? आखिर पूरा माजरा था क्या? इन तमाम सवालों के जवाब जानने के लिए पढ़िए हमारी यह खास रिपोर्ट।
आपको बता दें कि मुंबई स्थित होटल के बाहर पृथ्वी शॉ की गाड़ी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यह हमला पृथ्वी शॉ पर नहीं, बल्कि उनके दोस्त की गाड़ी पर किया गया, लेकिन निशाना पृथ्वी शॉ ही थे। बाद में पृथ्वी को दूसरी गाड़ी से रुखसत किया गया, लेकिन मामले की सच्चाई क्या है। इस बारे में अभी तक किसी के पास पुख्ता जानकारी नहीं है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पृथ्वी पर यह हमला सेल्फी विवाद को लेकर हुआ था। दरअसल, होटल के बाहर कुछ लोग पृथ्वी के साथ सेल्फी लेना चाह रहे थे, लेकिन खिलाड़ी ने मना कर दिया। जिस पर फैंस भड़क गए और उन्होंने खिलाड़ी पर हमला करने की कोशिश की। जिसके बाद बात हाथापाई तक आ गई, लेकिन मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को संभाल लिया। उधर, मामले में संलिप्त आठ आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर किया गया है, जिसमें 6 अज्ञात और दो नामजद हैं।
बता दें कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 143, 148, 149, 384, 427 और 504 के तहत केस दर्ज कर लिया है। अब ऐसे में आरोपियों के खिलाफ क्या कुछ कार्रवाई की जाती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। उधर, आपको बता दें कि पूरे प्रकरण का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि स्थिति हाथापाई तक पहुंच चुकी है। उधर, वीडियो में नजर आ रही लड़की ने पृथ्वी शॉ पर हमले का आरोप भी लगाया है। लड़की यह कहती हुई नजर आ रही है कि क्रिकेटर है तो क्या कुछ भी करेगा। हालांकि, वीडियो के आधार पर कुछ भी कह पाना मुश्किल है, लेकिन उपरोक्त दावे मुख्तलिफ मीडिया रिपोर्ट में किए जा रहे हैं। अब ऐसे में पुलिस पूरे मामले में क्या कुछ कार्रवाई करती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।
ध्यान रहे कि पृथ्वी शॉ वैलेंटाइन डे के मौके पर अपनी एक पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ गए थे। दरअसल, उन्होंने इस खास मौके पर अपनी रूमर्ड महिला मित्र निधि के साथ एक तस्वीर साझा की थी, जिसे उन्होंने अपनी पत्नी बताया था। जिसके बाद मुख्तलिफ किस्म की चर्चाएं शुरू हो गईं। बाद में उन्होंने पूरे मामले पर सफाई देते हुए कहा कि किसी दूसरे शख्स ने अपनी पोस्ट के साछ छेड़छाड़ की थी। दरअसल, पोस्ट में दिखाया गया था। वैसा कुछ भी नहीं है।
वहीं, अगर उनके करियर को लेकर बात करें, तो उन्हें अभी टेस्ट मैच में शामिल नहीं किया गया है। बीते दिनों रणजी में उन्होंने असम के खिलाफ 384 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। हालांकि, टी-20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया गया था। बहरहाल, अब आगामी दिनों में पृथ्वी शॉ अपने करियर के मोर्चे पर क्या कुछ कदम उठाते हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम