
नई दिल्ली। आज वर्ल्ड कप 2023 का 33वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया, लेकिन श्रीलंका का यह फैसला इतना गलत साबित होगा। यह खुद श्रीलंका ने भी नहीं सोचा था। बता दें कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 358 रन का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में श्रीलंका 55 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इसके साथ ही टीम इंडिया विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है।
LIVE UPDATE:-
टीम इंडिया ने आज विश्व कप के 33वें मुकाबले में श्रीलंका को 302 रन से हार का मुंह दिखाया। विश्व के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली इंडिया पहली टीम बनी है।
𝙄𝙉𝙏𝙊 𝙏𝙃𝙀 𝙎𝙀𝙈𝙄𝙎! 🙌#TeamIndia 🇮🇳 becomes the first team to qualify for the #CWC23 semi-finals 👏👏#MenInBlue | #INDvSL pic.twitter.com/wUMk1wxSGX
— BCCI (@BCCI) November 2, 2023
CWC2023. India Won by 302 Run(s) https://t.co/B6bRzb775S #INDvSL #CWC23
— BCCI (@BCCI) November 2, 2023
श्रीलंका की तरफ से बल्लेबाजी करने उतरे एंजेलो मैथ्यूज को मोहम्मद सिराज ने अपना शिकार बनाकर चलता कर दिया।
मोहम्मद सिराज ने श्रीलंकाई बल्लेबाज चौथा विकेट चटका दिया है। सिराज ने श्रीलंका की तरफ से बल्लेबाजी करने उतरे कुसल मेंडिस को चलता कर दिया।
Make that 4⃣ down!
Mohd. Siraj gets his THIRD with a beauty⚡️⚡️
Follow the match ▶️ https://t.co/rKxnidWn0v#TeamIndia | #CWC23 | #MenInBlue | #INDvSL pic.twitter.com/83NpD44q4U
— BCCI (@BCCI) November 2, 2023
भारतीय गेंदबाजों का बरप रहा कहर
भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों की हालत खराब कर दी है। दो रन पर तीन विकेट चटका कर टीम इंडिया के गेंदबाजों ने साबित कर दिया है कि दूर-दूर तक अभी उनकी टक्कर का कोई नहीं है।
गेंदबाजी करने उतरी श्रीलंका को पहला झटका लगा है। भारत की तरफ से गेंदबाजी करने उतरे जसप्रीत बुमराह ने पथुम निसांका को पहली गेंद में ही चलता कर दिया।
CWC2023. WICKET! 0.1: Pathum Nissanka 0(1) lbw Jasprit Bumrah, Sri Lanka 0/1 https://t.co/B6bRzb775S #INDvSL #CWC23
— BCCI (@BCCI) November 2, 2023
भारत ने श्रीलंका को दिया 358 रन का लक्ष्य
टीम इंडिया ने श्रीलंका को 358 रन का लक्ष्य दिया। भारत की बल्लेबाजी शानदार रही। सभी ने कुल मिलाकर टीम जीत दिलाने की दिशा में ही अपना प्रदर्शन किया, लेकिन शुभमन-विराट और श्रेयस शतक से चूक गए।
Innings Break!#TeamIndia set a 🎯 of 3⃣5⃣8⃣ for Sri Lanka!
Over to our bowlers 💪
Scorecard ▶️ https://t.co/rKxnidWn0v#CWC23 | #MenInBlue | #INDvSL pic.twitter.com/80fANgx9wa
— BCCI (@BCCI) November 2, 2023
भारत को छठा झटका
भारत को 48वें ओवर में छठा झटका लगा है। मदुशंका ने श्रेयस अय्यर को तीक्ष्णा के हाथों कैच कराया। वह 56 गेंद में तीन चौके और छह छक्के की मदद से 82 रन बना सके।
300 के पार पहुंची टीम इंडिया
45 ओवर में टीम इंडिया ने 304 रन बना दिए हैं।
श्रेयस का अर्धशतक
श्रेयस अय्यर ने 36 गेंदों में 16वां अर्धशतक जड़ा। न्होंने चौके के साथ अर्धशतक पूरा किया। 43 ओवर के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट पर 288 रन है।
भारत को पांचवां झटका
42वें ओवर में 276 के स्कोर पर भारत को पांचवां झटका लगा। दिलशान मदुशंका ने सूर्यकुमार यादव को विकेटकीपर कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराया। वह नौ गेंद में 12 रन बना सके। मदुशंक का यह चौथा विकेट रहा।
केएल राहुल लौटे पवेलियन
256 रन पर भारत को चौथा झटका लगा है, जब दुष्मंथा चमीरा ने केएल राहुल को अपना शिकार बनाया।
राहुल-श्रेयस ने पूरे किए 50 रन
भारत ने 38 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 248 रन बना लिए हैं। दोनों ने 39 गेंदों ने 52 रनों की साझेदारी पूरी कर ली है।
विराट भी शतक बनाने से चूके
विराट कोहली 94 गेंदों में 88 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके लगाए। दिलशान मदुशंका ने उन्हें निसांका के हाथों कैच कराया।
गिल हुए आउट
गिल 92 गेंदों पर 92 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के बनाए। मदुशंका ने उन्हें कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराया।
शुभमन गिल का अर्धशतक पूरा
विराट कोहली के बाद शुभमन गिल ने भी 55 गेंद में अर्धशतक जड़ा। यह उनके वनडे करियर का 11वां अर्धशतक रहा।
विराट कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है।
Half-century for Virat Kohli 👏👏
He brings up his 7⃣0⃣th ODI Fifty 🙌
Follow the match ▶️ https://t.co/rKxnidWn0v#TeamIndia | #CWC23 | #MenInBlue | #INDvSL pic.twitter.com/FBDICufdFg
— BCCI (@BCCI) November 2, 2023
50 के पास टीम इंडिया का स्कोर
बता दें कि रोहित शर्मा के आउट होने के बाद विराट कोहली और शुभमन गिल ने मोर्चा संभाला हुआ है। दोनों की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया का स्कोर 50 के पार पहुंच चुका है।
रोहित शर्मा आउट
टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है । दरअसल, श्रीलंका दिलशान मदुशंका ने उन्हें अपना शिकार बनाकर पवेलियन भेज दिया है। रोहित दूसरी गेंद पर ही आउट हो गए।
CWC2023. WICKET! 0.2: Rohit Sharma 4(2) b Dilshan Madushanka, India 4/1 https://t.co/B6bRzb775S #INDvSL #CWC23
— BCCI (@BCCI) November 2, 2023
श्रीलंका ने जीता टॉस, भारत को दी बल्लेबाजी
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है और टीम इंडिया को बल्लेबाजी का न्योता दिया है। बताया जा रहा है कि भारत टॉस जीतती है , तो पहले गेंदबाजी का फैसला करेगी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। श्रीलंका ने टॉस जीतने में सफल रही। खैर, टीम इंडिया का फील्डिंग विभाग भी काफी फॉर्म में है, तो ऐसे में भारत के लिए चिंता की कोई बात नहीं है।
CWC 2023. Sri Lanka won the toss and elected to field. https://t.co/B6bRzb775S #INDvSL #CWC23
— BCCI (@BCCI) November 2, 2023
वर्ल्ड कप में दोनों टीमें इस प्रकार हैं
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव.
🚨 Toss and Team Update 🚨
Sri Lanka win the toss and elect to bowl first.
A look at #TeamIndia‘s Playing XI 👌👌
Follow the match ▶️ https://t.co/rKxnidWn0v#CWC23 | #MenInBlue | #INDvSL pic.twitter.com/aI5l9xm4p4
— BCCI (@BCCI) November 2, 2023
श्रीलंकाई टीम: कुशल मेंडिस (कप्तान), कुशल परेरा, पथुम निसांका, दुश्मंत चमीरा, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, महेश तीक्ष्णा, डुनिथ वेलालगे, कासुन राजिथा, एंजेलो मैथ्यूज, दिलशान मदुशंका, दुशान हेमंथा, चमिका करुणारत्ने.
विराट की फोटो वायरल
उधर, मैच से पहले विराट कोहली की एक तस्वीर अभी सोशल मीडिया खूब वायरल हो रही है , जिसे उन्होंने खुद साझा किया है। फैंस विराट की इस तस्वीर की काफी तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि इस तस्वीर में विराट काफी खुश नजर आ रहे हैं। विराट इस मैच को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। अब ऐसे में इस एक्साइटमेंट का इस मैच में कैसा असर पड़ने जा रहा है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।
Match Day feels 😎👌#TeamIndia | #CWC23 | #MenInBlue | #INDvSL pic.twitter.com/YfCdD0Gbcc
— BCCI (@BCCI) November 2, 2023