Connect with us

खेल

Happy Birthday Shikhar Dhawan: टीम इंडिया के ओपनिंग बैट्समैन शिखर धवन का 37वां जन्मदिन आज, जानिए इनके क्रिकेट करियर से जुड़ी अहम बातें

Happy Birthday Shikhar Dhawan: इन्होंने साल 2012 में आयशा मुखर्जी से शादी की थी। हालांकि, साल 2021 में दोनों का तलाक हो गया है। इन दोनों का एक बच्चा भी है जिसका नाम जोरावर है। आइए खिलाड़ी के जन्मदिन पर इनसे जुड़ी दिलचस्प बातों के बारे में जानते हैं

Published

नई दिल्ली। टीम इंडिया के ओपनिंग बैट्समैन शिखर धवन का जन्म 05 दिसंबर 1985 को दिल्ली में हुआ था। खिलाड़ी आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे है। शिखर धवन को सभी गब्बर के नाम से भी जानते है। यह भारतीय टीम के शानदार खिलाड़ी है। इन्होंने अपनी काबिलीयत से भारतीय टीम को कई मैच जिताएं हैं। शिखर धवन के पिता का नाम महेंद्र पाल धवन और माता का नाम सुनैना धवन है। इन्होंने साल 2012 में आयशा मुखर्जी से शादी की थी। हालांकि, साल 2021 में दोनों का तलाक हो गया है। इन दोनों का एक बच्चा भी है जिसका नाम जोरावर है। आइए खिलाड़ी के जन्मदिन पर इनसे जुड़ी दिलचस्प बातों के बारे में जानते हैं-

शिखर धवन का करियर

शिखर धवन ने जब इंडियन क्रिकेट टीम से अपने खेल की शुरुआत की थी उस दौरान यह बिना कोई रन बनाए आउट हो गए थे। इनके खराब प्रदर्शन के कारण इन्हें टीम से बाहर होना पड़ा था। हालांकि, जब इन्होंने वापसी की तब भारत को कई मैच में जीत भी दर्ज करवाई। इसके बाद खिलाड़ी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 2004 में गब्बर ने जूनियर(अंडर-19) वर्ल्डकप में सबसे अधिक रन बनाने का खिताब अपने नाम किया था, जिस कारण इन्हें गोल्डेन बैट भी दिया गया था।

गब्बर का डेब्यू

साल 2010 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले शिखर धवन ने 164 वनडे मैचों में लगभग 25 की औसत से 6775 रन स्कोर किया था। इसके साथ ही साल 2017 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में भी गब्बर की अहम भूमिका रही थी। वहीं 34 टेस्ट मैचों में इन्होंने 40 की बेहतरीन औसत से 3458 रन बनाये थे। वहीं टी-20 अंतर्राष्ट्रीय खेलते हुए धवन ने 68 मैचों में 27 से अधिक की औसत से 1759 रन बनाये हैं। वहीं आईपीएल में भी धवन का बल्ला जमकर बोला है, गब्बर 192 मैच आईपीएल के खेल चुके हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement