
नई दिल्ली। आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के शुरू होने में कम समय रह गया है। एशिया कप जीतने के बाद अब फैंस विश्व कप को लेकर काफी एक्साइटेड भी है। विश्व कप की शुरुआत 5 अक्टूबर होने जा रही है। टूर्नामेंट में पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। वहीं टीम इंडिया विश्व कप में अपना आगाज ऑस्ट्रेलिया के साथ करेंगी। दोनों टीमों की भिड़ंत 8 अक्टूबर में चेन्नई में होगी। वहीं विश्व कप में टीम इंडिया की जर्सी कैसी होगी, इसकी फोटो सामने आ गई है। बुधवार को एडिडास ने विश्व कप के लिए भारतीय टीम की नई जर्सी लॉन्च कर दी है। यानी अब भारतीय खिलाड़ी अब 8 अक्टूबर को नए अवतार में मैदान में दिखाई देंगे। नई जर्सी में कई अहम बदलाव भी किए है। बता दें कि Adidas टीम इंडिया के ऑफिशियल किट का स्पॉन्सर भी है।
कंधे पर तिरंगे के तीन रंग आएंगे नजर
खास बात ये है कि नई जर्सी में कंधे पर तीन सफेद धारियां के स्थान पर अब तिरंगे के तीन रंग में दिखाए दे रहे है। इसके अलावा बीसीसीआई के लोगो में अब दो सितारे दिखाई देंगे। जो कि साल 1983 और 2011 में भारत की ऐतिहासिक वनडे विश्व कप जीत का प्रतीक हैं। वहीं बीसीसीआई ने भी अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर विश्व कप की नई जर्सी और थीम सॉन्ग का वीडियो शेयर किया है। जिसमें टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, विराट कोहली, शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ी विश्व कप की नई जर्सी में दिखाई दे रहे हैं। वहीं थीम सॉन्ग ‘Teen Ka Dream Hai Apna’ को मशहूर रैपर रफ्तार ने गाया है।
1983 – the spark. 2011 – the glory.
2023 – the dream.
Impossible nahi yeh sapna, #3kaDream hai apna.@adidas pic.twitter.com/PC5cW7YhyQ— BCCI (@BCCI) September 20, 2023
वीडियो के जरिए दिखाया गया है कि क्रिकेट फैंस अब तीसरी बार वनडे विश्व कप की ट्रॉफी जीतने का ख्वाब देखते हैं। इसके अलावा कई फैंस भी टीम इंडिया की नई जर्सी में नजर आ रहे है। बता दें कि विश्व कप से पहले टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। पहला मैच 22 सितंबर, दूसरा 24 सितंबर और आखिरी वनडे 27 सितंबर को खेला जाएगा।
India’s World Cup Jersey will be unveiled today by Adidas. pic.twitter.com/N1scuPfpJw
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 20, 2023
टीम इंडिया का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से-
बता दें कि टीम इंडिया का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा। दोनों की टीमों की भिड़ंत चेन्नई में 8 अक्टूबर को होगी। भारत का दूसरा मुकाबला अफगानिस्तान के साथ 11 अक्टूबर को दिल्ली में खेला जाएगा। 15 अक्टूबर को भारत का मैच चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा। दोनों टीम के बीच ये महामुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
ये है वनडे विश्व कप के लिए टीम इंडिया-
Here’s the #TeamIndia squad for the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 🙌#CWC23 pic.twitter.com/EX7Njg2Tcv
— BCCI (@BCCI) September 5, 2023