FIFA World Cup 2022: फीफा विश्व कप स्ट्रीमिंग में आई दिक्कत, तो Jio Cinema पर भड़के यूजर्स, लगी मीम्स की झड़ी

FIFA World Cup 2022: फीफा विश्व कप की जियो सिनेमा पर फ्री स्ट्रीमिंग की जा रही है। इसके लिए ग्राहकों को अलग से कोई चार्ज नहीं देना पड़ेगा। मगर पहले ही मुकाबले में लाइव स्ट्रीमिंग में परेशानी आ गई और यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

Avatar Written by: November 21, 2022 12:51 pm

नई दिल्ली। फुटबॉल का महाकुंभ कहे जाने वाले फीफा विश्व कप 2022 (Fifa World Cup) का आगाज हो चुका है। इस बार फुटबॉल विश्व कप की मेजबानी कतर कर रहा है। आपको बता दें कि करीब एक महीन तक खेलों का ये महाकुंभ चलेगा। इसके अलावा फुटबॉल विश्व कप जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर भी स्ट्रीम किया जा रहा है। लेकिन फुटबॉल फैंस को लाइव स्ट्रीम के दौरान काफी परेशानी आ रही थी। इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर जियो सिनेमा तेजी से ट्रेंड करने लगा। ट्विटर पर यूजर्स जियो सिनेमा का मजाक बनाते हुए  मीम्स भी साझा करने लगे। वहीं जियो सिनेमा ने यूजर्स को परेशानी को देखते हुए मजाकिया अंदाज में ही एक ट्वीट किया है। रविवार को पहला मुकाबला कतर और इक्वाडोर के बीच खेला गया। जिसमें इक्वाडोर ने मेजबान देश को उद्धाटन मैच में 2-0 रौंद डाला। इसके साथ ये इतिहास बन गया है जब पहली मर्तबा मेजबान टीम अपने उद्धाटन मैच में शिकस्त खाई हो।

FifA

जानकारी के लिए बता दें कि फीफा विश्व कप का जियो सिनेमा पर फ्री स्ट्रीमिंग की जा रही है। इसके लिए ग्राहकों को अलग से कोई चार्ज नहीं देना पड़ेगा। मगर पहले ही मुकाबले में लाइव स्ट्रीमिंग में परेशानी आ गई और यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उधर सोशल मीडिया पर फीफा विश्व कप में लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान दिक्कत आने पर यूजर जियो सिनेमा पर बुरी से तरह भड़क गए। सोशल मीडिया पर मीम्स की झड़ी लग गई।

यहा देखिए लोगों के रिएक्शन-

अखिल चौहान के जियो सिनेमा पर तंज कसते हुए लिखा, इसलिए यह मुफ़्त है…