
नई दिल्ली। एशिया कप में भारतीय टीम की शानदार जीत के बाद अब बधाईयों का तांता लग गया है। सोशल मीडिया पर तमाम नेता और सेलिब्रिटीज जमकर टीम इंडिया को श्रीलंका में इस ऐतिहासिक जीत पर बधाइयां दे रहे हैं। हर कोई भारतीय टीम की एशिया कप की फाइनल में इस जीत पर गर्व महसूस कर रहा है। देखिए किस तरीके से सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।
समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत पर ट्विटर पर बधाई दी बधाई संदेश देते हुए उन्होंने लिखा,
“एशिया कप में इंडिया की आलीशान जीत और भारतीय गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज के सबसे तेज गति से 5 विकेट लेने के विश्व रिकार्ड की बराबरी करने पर हार्दिक बधाई।
बड़ी जीत बड़ी टीमशिप का कमाल होती है।
जीतता रहे इंडिया!!!”
एशिया कप में इंडिया की आलीशान जीत और भारतीय गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज के सबसे तेज गति से 5 विकेट लेने के विश्व रिकार्ड की बराबरी करने पर हार्दिक बधाई।
बड़ी जीत बड़ी टीमशिप का कमाल होती है।
जीतता रहे इंडिया!!!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 17, 2023
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के देश के सबसे सीनियर लीडर्स में से एक माने जाने वाले कमलनाथ ने भी टीम इंडिया को श्रीलंका में मिली इस ऐतिहासिक जीत पर जमकर बधाई दी। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट करके लिखा, “भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप में अभूतपूर्व और ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए बहुत-बहुत बधाई। इस तरह का विलक्षण प्रदर्शन खेल प्रेमियों को नई ऊर्जा देता है तथा खेल और खिलाड़ी दोनों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाता है।”
भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप में अभूतपूर्व और ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए बहुत-बहुत बधाई।
इस तरह का विलक्षण प्रदर्शन खेल प्रेमियों को नई ऊर्जा देता है तथा खेल और खिलाड़ी दोनों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाता है।— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) September 17, 2023
इसके अलावा राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व में राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे गजेंद्र सिंह खीमसर ने भी टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी है.. टीम इंडिया को बधाई देते हुए उन्होंने ट्विटर पर लिखा
“भारत को शानदार जीत की बधाई..!
एशिया कप 2023 जीतने की भारतीय क्रिकेट टीम को अनंत शुभकामनाएं!
आप सभी पर हमें गर्व है।
जय हिंद!
भारत को शानदार जीत की बधाई..!
एशिया कप 2023 जीतने की भारतीय क्रिकेट टीम को अनंत शुभकामनाएं!
आप सभी पर हमें गर्व है।
जय हिंद! pic.twitter.com/k1WkRs6Tox
— Gajendra Singh Khimsar (@GajendraKhimsar) September 17, 2023