
नई दिल्ली। कल तक नेताओं को चुनाव से पहले और अभिनेताओं को फिल्म रिलीज होने से पहले भगवान के दर पर दस्तक देते देखा जाता था, लेकिन अब तो खिलाड़ी भी हाथ में बल्ला और गेंद थामने से पहले भगवान के दर पर माथा टेकते हुए नजर आ रहे हैं। जी हां… बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं आप। आपको तो पता ही होगा कि अभी भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे का मुकाबला चल रहा है, जिसमें भारत ने 2-0 से बढ़त बना रखी है। अब अगला मुकाबला इंदौर के हल्कोर स्टेडियम में खेला जाना है। पिछले दोनों मुकाबलों में भारत की दमदारी पारी को देखते हुए सभी को उम्मीद है कि अगला मुकाबला भी भारत के नाम ही होगा, लेकिन उससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों ने भगवान के दर्शन करना जरूरी समझा। पेश है ये रिपोर्ट।
क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव, कुलदीप और वॉशिंगटन ने किए महाकाल के दर्शन
भस्म आरती में भी हुए शामिल#INDvsNZ #SuryakumarYadav #mahakal #Mahakaleshwar pic.twitter.com/RfnsX9l7Lf
— News24 (@news24tvchannel) January 23, 2023
कहते हैं कि किसी भी शुभ काम का शुभारंभ करने से पहले भगवान को जरूर स्मरण कर लेना चाहिए। ऐसा ही कुछ भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान में उतरने से पहले किया। बता दें कि सूर्यकुमार यादव सहित टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ी भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने पहुंचे। सभी ने भगवान के दर्शन किए। इस बीच जहां खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के लिए जीत की दुआ मांगी, तो वहीं बीते दिनों कार एक्सीडेंट में दुर्घटनाग्रस्त हुए खिलाड़ी ऋषभ पंत के जल्द से जल्द स्वास्थ्य होने की भी कामना की। बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने इस दौरान मीडिया से बातचीत के क्रम में कहा कि ऋषभ पंत का टीम इंडिया में मौजूद होना अनिवार्य है। ऋषभ की मौजूदगी हमारी टीम को मजबूत बनाएगी।
Suryakumar Yadav said, “We prayed for Rishabh Pant’s speedy recovery at the Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple. His comeback is very important to us”. pic.twitter.com/7dZghw8ATy
— Ashishgupta (@Ashishgupji) January 23, 2023
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों रूड़की अपने घर जाते वक्त ऋषभ पंत की गाड़ी डिवाइटर से टकराकर अनियंत्रित हो गई थी। जिससे वह दुर्घटनाग्रस्त हो गए। बाद में मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। पहले उनका उपचार देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में हुआ था। जिसके बाद उन्हें मुंबई स्थित कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बीते दिनों ऋषभ ने खुद अपनी सफल सर्जरी के बारे में जानकारी सार्वजनिक की थी। आपको बता दें कि ऋषभ पंत की हालत अब स्थिर है, लेकिन उन्हें क्रिकेट ग्राउंड में उतरने में वक्त लगेगा।
ध्यान रहे ऐसा विरले ही देखने को मिलता है कि जब टीम इंडिया के खिलाड़ी भगवान के दर्शन करने पहुंचते हैं। वहीं, टीम इंडिया अब श्रीलंका के बाद न्यूजीलैंड को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। बता दें कि टीम इंडिया ने श्रीलंका को 3-0 से हार का स्वाद चखाया था, तो वहीं न्यूजीलैंड के साथ हुए अब तक के मुकाबले में टीम इंडिया ने 3-2 से सीरीज अपने नाम की है। अब ऐसी स्थिति में अगले मुकाबले में दोनों ही टीमों का प्रदर्शन कैसा रहता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।