
नई दिल्ली। 30 दिसबंर 2022… साल का आखिरी लम्हा…कुछ घंटों के बाद हम नए साल में दाखिल हो चुके होंगे….लेकिन यह साल जाते-जाते कई ऐसे गम दे गया, जिसे भरने में वक्त लगेगा। पहले खबर फुटबॉल खिलाड़ी पेले के निधन की आई। इसके बाद 100 साल की उम्र में पीएम मोदी के मां हीरा बा के निधन की खबर आई। फिर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर ने सभी प्रशंसकों को दुखी कर दिया। आपको बता दें कि ऋषभ पंत अपने घर रूडकी अपनी मां को सरप्राइस देने जा रहे थे। तभी झपकी लगने की वजह से उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। नतीजतन उनकी गाड़ी में आग लग गई।
हालांकि, पंत ने खुद को आग से बचाने के लिए कार का शीशा तोड़कर छलांग लगा ली। जिससे उनकी पीठ छील गई, लेकिन डॉक्टरों ने इसे ज्यादा गंभीर नहीं बताया है। पीठ के अलावा उनके माथे और घुटनों पर भी चोटें आई हैं। चोटों की परीक्षण करने के लिए खिलाड़ी का एक्स रे और एमआरआई किया गया। हालांकि, रिपोर्ट नॉर्मल बताई जा रही है, लेकिन रिपोर्ट का पूरा मजमून मीडिया में सार्वजनिक नहीं किया गया है। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंत के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। पीएम मोदी ने पंत की मां से फोन पर बात कर उन्हें हिम्मत दी है। इसके अलावा उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पंत के उपचार में आने वाले खर्च को राज्य सरकार द्वारा वहन किए जाने की जानकारी सार्वजनिक की है। उधर, उत्तराखंड पुलिस ने भी एक्सीडेंट के बाद पंत की मदद करने वाले लोगों को पुरस्कृत करने करा ऐलान किया है।
पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा कि हादसे का शिकार हुए किसी भी पीड़ित का पहला एक घंटा गोल्डन होता है। उस एक घंटे में अगर पीडित को अस्पताल पहुंचा दिया जाता है, तो उसके ठीक होने की संभावना बढ़ जाती है। बता दें कि मौके पर मौजूद हरियाणा रोडवेज बस के ड्राइवर सहित अन्य लोगों ने पंत को देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल पहुंचाया था। उधर, पंत की हालत स्थिर बताई जा रही है। इस बीच कथित तौर अभिनेत्री उर्वशी रौतेला संग अपने रिश्ते को लेकर पंत कई मौकों पर चर्चा रह चुके हैं। उधर, पंत के दर्घटनाग्रस्त होने के बाद अभिनेत्री ने ट्वीट किया है, जिसे पढ़ने के बाद प्रशंसक उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, अभिनेत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि मैं तुम्हारे और तुम्हारे सेहत के लिए दुआ करती हैं। बता दें कि अभिनेत्री द्वारा किया गया यह ट्वीट अभी खासा सुर्खियों में है। लोग इस पर अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं।
I pray for you & your family’s wellbeing.
— URVASHI RAUTELA?? (@UrvashiRautela) December 30, 2022
ध्यान रहे कि इससे पहले भी अभिनेत्री पंत के दुर्घटनागस्त होने के बाद इंस्टा पर फोटो साझा किया था, जिसके बाद लोगों उर्वशी पर भड़क गए। लोगों ने कहा था कि एक तरफ दुर्घटनाग्रस्त हुए पंत अस्पताल में भर्ती हैं, तो ये यहां तस्वीरें साझा कर रही हैं।
ise khte hai saccha pyar , hazar beizzati ko sahlr bhi dil se unke liye dua hi nikal rhi hai?????pyar krne wala ho to urvasi jaisa
— ?prem (@PRIYADARSHIPREM) December 30, 2022
उधर, इस बीच पंत के एक्सीडेंट के बाद एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उनके सीनियर खिलाड़ी शिखर धवन उन्हें कम रफ्तार गाड़ी चलाने का सुझाव देते हुए नजर आ रहे हैं। जिस पर फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि काश ऋषभ भाई अपने सीनियर खिलाड़ी की बात मान ली होती है, तो आज अस्पताल में नहीं होते हैं।