
चेन्नई। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी मुकाबले के फाइनल में मलेशिया को भारतीय टीम ने पटकनी दे दी। इससे पहले ग्रुप मुकाबले में भी भारतीय टीम ने मलेशिया को धोया था, लेकिन फाइनल में मलेशिया ने ऐसी हॉकी खेली कि एक बार लगा इस बार भारत चैंपियन नहीं बन सकेगा। मलेशिया की तरफ से भारत के खिलाफ हर एक गोल पर चेन्नई के स्टेडियम में सन्नाटा और गहराता गया, लेकिन फिर भारतीय टीम ने ऐसा पलटवार किया कि मलेशिया चारों खाने चित हो गया। भारतीय हॉकी टीम के इस पलटवार से एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला देखने आए फैंस में फिर जोश भर गया और उन्होंने जोश के मारे आसमान सिर पर उठा लिया।
Champions of Asia!🏑
Congratulations to #TeamIndia on winning the #AsianChampionsTrophy after an incredible comeback in the final match. The rise of India’s Hockey is unstoppable and has made us all proud. My best wishes. 🇮🇳#HockeyIndia pic.twitter.com/EO6AzkMTBv
— Sarbananda Sonowal (@sarbanandsonwal) August 12, 2023
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के फाइनल मुकाबले में भारत की टीम पूरे उत्साह से मैदान में उतरी थी। शुरुआत भी भारत ने शानदार की। 8वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिलते ही भारत के जुगराज सिंह ने मलेशिया पर पहला गोल दाग दिया। इसके बाद ही मैच मलेशिया के पाले में जाता दिखने लगा। मलेशिया के खिलाड़ियों ने भारतीय गोल पर लगातार धावा बोला और 14वें मिनट में गोल बराबर कर दिया। इसके बाद 18वें मिनट में मलेशिया ने एक और गोल भारत पर दागा और इससे वो 2-1 से आगे हो गई। फिर एक मौका ऐसा भी आया कि मलेशिया तीसरे हाफ के आखिर तक भारत 3-1 से पिछड़ गया।
फाइनल का खिताब छिनते देखकर भारतीय टीम ने अब कमर कस ली। भारतीय हॉकी खिलाड़ियों ने तीसरे हाफ के आखिरी मिनटों में गजब स्टिकवर्क का प्रदर्शन किया। भारत ने इसके बाद सिर्फ 1 मिनट में 2 गोल दागे और हारती हुई बाजी को पलटकर रख दिया। भारत के कैप्टन मनप्रीत सिंह ने 45वें मिनट में मलेशिया पर गोल दागा और फिर एक और गोल भारत ने मार दिया। 56वें मिनट में आकाशदीप सिंह ने शानदार फील्ड गोल कर दिया और इसके साथ ही भारत चौथी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में कामयाब हो गया।