
नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2022 का खुमार इस वक्त सभी क्रिकेट फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। बुधवार को पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। आज दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 10 विकेट से मात हो रही है। जिसके बाद अब फाइनल में पाकिस्तान का मुकाबला इंग्लिश टीम के साथ होगा। वहीं न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम को हराकर पाकिस्तान फाइनल में पहुंची है। लेकिन पाकिस्तान की जीत के बीच सोशल मीडिया पर एक मिस्ट्री गर्ल की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। पाकिस्तान की एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। जिसमें वो पाकिस्तान की जीत की दुआ करने के साथ-साथ फ्लाइंग किस करते हुए दिखाई दे रही है। जिसने मैच से ज्यादा सभी फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। सोशल मीडिया यूजर्स मिस्ट्री गर्ल की क्यूटनेस पर पूरी तरह से दिल दे बैठ।
वीडियो में देखा जा सकता है कि पवेलियन से ही पाकिस्तानी मिस्ट्री गर्ल कभी हाथ हिलाते हुई टीम के लिए चीयर कर रही है तो कभी फ्लाइंग किस करते हुए नजर आई। खास बात ये है कि कैमरामैन की नजर भी उस मिस्ट्री गर्ल पर बार-बार जा रही थी। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स मिस्ट्री गर्ल के बारे जानकारी तक ढूढ़ने लगे। तो चलिए अब आपको बताते है कि पाकिस्तान की इस मिस्ट्री गर्ल के बारे में-
Love You all ??? pic.twitter.com/GG1mvbD3RK
— Natasha ?? (@NatashaOfficiaI) November 9, 2022
खबरों के अनुसार, पाकिस्तानी मिस्ट्री गर्ल का नाम नताशा बताया जा रहा है। वह मूलत: पाकिस्तान से ताल्लुक रखती हैं। लेकिन नताशा की पैदाइश ऑस्ट्रेलिया में हुई और उसकी परवरिश भी वहीं पर हुई हैं। फिलहाल नताशा मेलबर्न में रहती हैं।
inshallah, Thankyou ??? pic.twitter.com/tHCNAlSVO0
— Natasha ?? (@NatashaOfficiaI) November 9, 2022
Mirror selfie ?? pic.twitter.com/8ijAKqlOYe
— Natasha ?? (@NatashaOfficiaI) November 10, 2022
Come On India, Inshallah??? pic.twitter.com/gxeZdU8EID
— Natasha ?? (@NatashaOfficiaI) November 10, 2022
वहीं वीडियो वायरल होने के बाद से नताशा के नाम के कई फेक अकाउंट बनाकर पोस्ट साझा किए जाने लगे। इतना ही नहीं कई फेक ट्विटर अकाउंट्स ने तो उनके नाम पर चंद घंटों में हजारों की तादाद में अपने फॉलोअर्स की संख्या तक बढ़ा ली। जिसके बाद परेशान होकर नताशा ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो रिलीज किया। जिसमें नताशा ने अपनी असल अकाउंट के बार में बताया। नताशा ने लोगों से ये भी अपील की उनकी फर्जी आईडी को रिपोर्ट करें।
This is my only Official Twitter ID ? pic.twitter.com/YshnmZjREC
— Natasha ?? (@NatashaOfficiaI) November 10, 2022