newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Paris Olympics 2024: आज का दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण, मनु भाकर तीसरे मेडल पर लगाएंगी निशाना

Paris Olympics 2024: इसके अलावा, तीरंदाजी में अंकिता भकत और धीरज बोम्मदेवरा की मिक्स्ड टीम भी मेडल जीतने की उम्मीद है। यह टीम ब्रॉन्ज और गोल्ड मेडल मैच के लिए पहले क्वालीफाई करनी होगी। अब तक भारत के खाते में कुल 3 मेडल आ चुके हैं, और तीनों ही शूटिंग में मिले हैं। अब देखना यह है कि कौन सा दूसरा खेल भारत के मेडल तालिका में नाम जोड़ता है।

नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 में आज, 02 अगस्त को सातवां दिन है और भारतीय खेल प्रेमियों के लिए यह दिन बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। भारतीय शूटर मनु भाकर, जिन्होंने पहले ही दो मेडल जीतकर देश को गर्वित किया है, आज एक बार फिर 25 मीटर वुमेंस पिस्टल के क्वालिफिकेशन राउंड में एक्शन में दिखाई देंगी। मनु के साथ ही ईशा सिंह भी इस इवेंट में हिस्सा लेंगी। आज भारतीय उम्मीदें जूडो और तीरंदाजी में भी टिकी हैं। महिला जूडो के 78 किलोग्राम कैटेगरी में तुलिका मान मेडल की उम्मीदें जगा रही हैं। तुलिका गोल्ड मेडल जीत सकती हैं, बशर्ते वह मेडल मैच के लिए क्वालीफाई कर पाएं।

इसके अलावा, तीरंदाजी में अंकिता भकत और धीरज बोम्मदेवरा की मिक्स्ड टीम भी मेडल जीतने की उम्मीद है। यह टीम ब्रॉन्ज और गोल्ड मेडल मैच के लिए पहले क्वालीफाई करनी होगी। अब तक भारत के खाते में कुल 3 मेडल आ चुके हैं, और तीनों ही शूटिंग में मिले हैं। अब देखना यह है कि कौन सा दूसरा खेल भारत के मेडल तालिका में नाम जोड़ता है।

आज का भारतीय शेड्यूल

शूटिंग:
वुमेंस 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन प्रिसिजन – मनु भाकर, ईशा सिंह – दोपहर 12:30 बजे
वुमेंस 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन रैपिड – मनु भाकर, ईशा सिंह दोपहर 3:30 बजे
मेंस स्कीट क्वालिफिकेशन दिन 1 – अनंतजीत सिंह नरूका – दोपहर 1:00 बजे

तीरंदाजी
मिक्स्ड टीम राउंड ऑफ 16 – अंकिता भकत/धीरज बोम्मदेवरा बनाम डायनांदा चोइरुनिसा/आरिफ पंगेस्टु – दोपहर 1:19 बजे
मिक्स्ड टीम क्वार्टर फाइनल (क्वालिफिकेशन के आधार पर) – शाम 5:45 बजे
मिक्स्ड टीम कांस्य पदक मैच (क्वालिफिकेशन के आधार पर) – शाम 7:54 बजे
मिक्स्ड टीम स्वर्ण पदक मैच (क्वालिफिकेशन के आधार पर) – रात 8:13 बजे

एथलेटिक्स
वुमेंस 5000 मीटर हीट 1 – अंकिता ध्यानी – रात 9:40 बजे
वुमेंस 5000 मीटर हीट 2 – पारुल चौधरी – रात 10:06 बजे          मेंस शॉट पुट क्वालिफिकेशन – तजिंदरपाल सिंह तूर – 11:40 बजे

आज भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखने लायक होगा, और उम्मीद है कि वे देश के लिए और मेडल जीतकर तिरंगे की शान को और बढ़ाएंगे।