Connect with us

खेल

#NeerajChopra: 25 अंतर्राष्ट्रीय खेलों में इतिहास लिखने वाले नीरज चोपड़ा का 25वां जन्मदिन आज, फैंस ने एथलीट को कुछ यूं किया विश

#NeerajChopra: नीरज ओलंपिक में व्यक्तिगत तौर पर गोल्ड मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय हैं। इसके साथ ही नीरज ने सिर्फ स्वर्ण पदक ही नहीं बल्कि एथलेटिक्स में भारत के लिए पहला पदक भी जीता। आइए जानते हैं इनके जन्मदिन पर इनसे जुड़ी कुछ खास बातें और उपलब्धियों के बारे में-

Published

नई दिल्ली। 25 अंतर्राष्ट्रीय खेलों में इतिहास लिखने वाले नीरज चोपड़ा आज अपना 25वां जन्मदिन मना रहे हैं। खिलाड़ी का जन्म 24 दिसंबर 1997 में हुआ था। टोक्यो ओलंपिक में जैवलिन की रेस में भारत को एथलेटिक्स का पहला गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा आज हर किसी के दिल में राज करते हैं। नीरज ओलंपिक में व्यक्तिगत तौर पर गोल्ड मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय हैं। इसके साथ ही नीरज ने सिर्फ स्वर्ण पदक ही नहीं बल्कि एथलेटिक्स में भारत के लिए पहला पदक भी जीता। आइए जानते हैं इनके जन्मदिन पर इनसे जुड़ी कुछ खास बातें और उपलब्धियों के बारे में-

नीरज का परिवार

नीरज के परिवार की बात करें तो इनके पिता का नाम सतीश कुमार और माता का नाम सरोज देवी हैं। नीरज चोपड़ा हरियाणा के एक छोटे से गांव खांद्रा में हुआ था। इनके पिता की बात करें तो यह पेशे से किसान हैं। महज 11 साल की उम्र से ही नीरज को जैवलिन में रुची आनी शुरू हो गई थी। नीरज एथलीट होने के साथ-साथ भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर भी कार्यरत हैं। सेना में इनकी बेहतरीन परफॉर्मेंस के बाद से इन्हें सेना में विशिष्ट सेवा मेडल से भी सम्मान किया जा चुका हैं। वहीं नीरज के जन्मदिन पर उनके फैंस उन्हें काफी सारी विष दे रहे हैं। वहीं नीरज के जन्मदिन पर इनके फैंस की शुभकामनाओं से सोशल मीडिया पर कतारें लग गई हैं। फैंस अलग-अलग तरह से उसको विष कर रहे हैं। आइए हम आपको दिखाते हैं फैंस की प्रतिक्रिया-

नीरज चोपड़ा के फैन ने उनके साथ फोटो शेयर कर उन्हें विष किया हैं-

वहीं मोहम्मद राशिद हुसैन नाम के यूजर ने भी नीरज चोपड़ा को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी-

वहीं क्रीडा जगत नाम के यूजर ने नीरज को शुभकामनाएं देते हुए उनकी तस्वीर शेयर की-

वहीं कुलदीप मौर्य नाम के यूजर ने भी नीरज को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं-

वहीं आशीष शर्मा नाम के यूजर ने भी नीरज को उनके जन्मदिन पर ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दी हैं-

वहीं एक अन्य यूजर ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा जेवलियन थ्रो में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले नीरज जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं-

Advertisement
Advertisement
Advertisement